फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Imposition of tariff will affect business in Haryana as well: Bajrang

टैरिफ लगाने से हरियाणा में भी व्यापार पर पड़ेगा असर : बजरंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Imposition of tariff will affect business in Haryana as well: Bajrang
सिरसा। अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में व्यापारियों की अनाज मंडी में बैठक हुई। इस दौरान बजरंग गर्ग ने कहा कि अमेरिका की ओर से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने पर देश के साथ-साथ हरियाणा में व्यापार व उद्योगों पर बुरा असर पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन


उन सभी उद्योगों पर असर पड़ेगा जो अमेरिका पर निर्यात करते हैं और जो अपने उत्पाद के लिए अमेरिका पर निर्भर है। टैरिफ का जेम्स एंड ज्वैलरी पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। जबकि टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज के व्यापारियों का लगभग 25 से 50 प्रतिशत तक व्यापार अमेरिका से ही है। अगर टैरिफ वापस नहीं हुआ तो टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज पर बहुत बुरा असर पड़ेगा और उद्योगपति को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता।
विज्ञापन


इसके अलावा फुटवियर, ऑटो पार्ट्स, स्टील आदि उत्पादन पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने से भी संकट हो सकता है। बजरंग गर्ग ने कहा कि बहादुरगढ़ में फुटवियर का हब है और फरीदाबाद में स्पेयर पार्ट्स बड़ी मात्रा में बन रहा है। इनके साथ-साथ पानीपत में टेक्सटाइल का सेंटर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका की ओर से टैरिफ लगाने से देश के साथ-साथ हरियाणा में फुटवियर, टेक्सटाइल व मोटर पार्ट्स उद्योगों पर विशेष तौर इसका असर पड़ेगा। भारत देश से जो निर्यात होता है उसका 18 प्रतिशत माल अमेरिका में जाता है। वर्ष 2023-24 में भारत देश में अमेरिका में 77.52 अरब डॉलर का माल निर्यात हुआ था।


इस बैठक में जिला प्रधान हीरा लाल शर्मा, शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग, अग्रोहा धाम के प्रदेश अध्यक्ष अंजनी कनोडिया, वैश्य समाज के प्रधान अनिल सर्राफा, रानियां प्रधान सोनू ग्रोवर, महासचिव अश्वनी गर्ग, सोशल मीडिया जिला प्रधान संदीप मिंडा, प्रदेश सचिव निरंजन गोयल आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed