फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ima strike 46 hospitals affected

Sirsa News: आईएमए की सांकेतिक हड़ताल, जिले में 46 अस्पताल प्रभावित

Tue, 01 Sep 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 01 Sep 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
ima strike 46 hospitals affected
अस्पतालों में आयुष्मान योजना से संबंधित सेवाएं प्रभावित रहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के आह्वान पर मंगलवार को निजी अस्पतालों ने सांकेतिक हड़ताल की। यह हड़ताल आयुष्मान योजना के तहत लंबित भुगतान के विरोध में थी। जिले के करीब 46 अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को उपचार की सुविधा प्रदान करते हैं।
हड़ताल के चलते इन अस्पतालों में आयुष्मान योजना से संबंधित सेवाएं प्रभावित रहीं। आईएमए के चिकित्सक डॉ वीपी गोयल ने बताया कि प्रदेशभर के निजी अस्पतालों का करीब 1200 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। इसमें सिरसा जिले के अस्पतालों की भी बड़ी राशि बकाया है।
विज्ञापन

अस्पतालों द्वारा उपचार उपलब्ध करवाने के बावजूद समय पर भुगतान नहीं हो रहा है। इससे स्वास्थ्य संस्थानों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। आईएमए ने सरकार से लंबित भुगतान का शीघ्र निपटारा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि समय पर भुगतान होने से अस्पतालों को योजना के तहत मरीजों का उपचार जारी रखने में सुविधा होगी। इससे स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालित की जा सकेंगी।

मरीजों को परेशानी
सिरसा में आयुष्मान योजना से जुड़े करीब 46 अस्पतालों के एक दिन की सांकेतिक हड़ताल में शामिल होने से लाभार्थियों को उपचार संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं को लेकर अस्पतालों की ओर से आवश्यक व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed