फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Illegal mining from panchayati land, tractor trolley seized, fined Rs 2.10 lakh

पंचायती भूमि से अवैध खनन, ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त 2.10 लाख रुपये लगाया जुर्माना

Fri, 22 Jan 2021 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining from panchayati land, tractor trolley seized, fined Rs 2.10 lakh
खुदाई करते पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली संवाद - फोटो : Sirsa
गांव अबूतगढ़ की पंचायती भूमि से अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई के मामले में खनन विभाग के अधिकारियों ने पंचायती भूमि से मिट्टी का उठान करती एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर पुलिस को सौंप दी। वहीं टीम ने दो लाख दस हजार का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अबूतगढ़ की लगभग चार कनाल पंचायती भूमि में से प्रशासन की बिना अनुमति के मिट्टी उठाई जा रही थी, जिसकी शिकायत जिला खनन इंस्पेक्टर जगदीश गोदारा को की गई। इस पर विभाग के माइनिंग गार्ड मनोज कुमार, मुख्तियार सिंह व सुदेश रानी के नेतृत्व में एक ट्रैक्टर ट्रॉली मौके से पुलिस के हवाले कर दी गई है। गार्ड मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत पर उनकी टीम जैसे ही अबूतगढ़ में पहुंची तो पंचायती भूमि से 5 से 6 फुट मिट्टी का उठान करवाया जा रहा था, जोकि गैरकानूनी था। खनन टीम ने गांव के सरपंच जसविंद्र सिंह व मिट्टी का उठान कर रहे लोगों से बातचीत की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन

सरपंच बोले - अभोली के स्कूल में डाली जा रही है मिट्टी
अबूतगढ़ के सरपंच जसविंद्र सिंह ने बताया कि वे जोहड़ की खुदाई करवाने के लिए एक व्यक्ति से सामाजिक सहयोग लिया जा रहा था। इसके लिए सरकार व पंचायत की तरफ से कोई राशि खर्च नहीं की गई है और न ही मनरेगा के कार्य में इसे शामिल किया गया है। यह मिट्टी अभोली के स्कूल में डाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनन अधिकारी बोले- एनजीटी की ओर से लगाया गया जुर्माना
इस बारे खन्न विभाग के इंस्पेक्टर जगदीश गोदारा ने बताया कि अवैध रूप से खुदाई करते पाए जाने पर एनजीटी की ओर से दो लाख का जुर्माना व मौके पर खुदाई की गई मिट्टी के अनुसार जुर्माना किए जाने का प्रावधान है। अबूतगढ़ में पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्रॉली पर दो लाख दस हजार का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed