फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Illegal hoardings at square intersections are spoiling the beauty of the city, not taking action

चौक चौराहो पर लगे अवैध होर्डिंग बिगाड़ रहे शहर की सुंदरता, नप नहीं कर रहा कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Illegal hoardings at square intersections are spoiling the beauty of the city, not taking action
आंबेडकर चौक पर लगे अवैध होर्डिंग। संवाद - फोटो : Sirsa
नगर परिषद की ओर से करोड़ों रुपये का टेंडर लगा शहर के सुंदरीकरण करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन दुकानदारों की ओर से शहर में लगाए गए अवैध होर्डिंग शहर के सुंदरीकरण में रोड़ा बने हैं जिस पर नप कोई ध्यान नहीं दे रहा है। दुकानदारों ने दुकान के बाहर, दुकान के उपर, चौक चौराहो और सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति के होर्डिंग लगा रखे हैं। नगर परिषद की ओर से शहर में अलग-अलग प्वाइंट और पोल बनाकर होर्डिंग लगाने के स्थानों का चयन किया गया है। इन प्वाइंटों पर ही दुकानदार और अन्य संस्थाओं की ओर से होर्डिंग लगाने की अनुमति है। जिसका दुकानदारों को भुगतान करना होता है, लेकिन दुकानदारों और निजी संस्थान संचालकों ने अपनी दुकान के सामने और दुकानों के उपर पक्का निर्माण कर होर्डिंग लगा रखे है। लेकिन नगर परिषद की ओर से इस तरफ कोई भी ध्यान नहीं दिया जाता। हालांकि अधिकारियों की ओर से भी शहर का निरीक्षण किया जाता है, लेकिन अवैध होर्डिंग लगे होने पर भी कोई एक्शन नहीं लिया जाता।
विज्ञापन

चौक चौराहों पर बिना अनुमति के ही लगा दिए जाते है होर्डिंग
शहर के चौक चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति के ही लोग होर्डिंग लगा देते है। शहर में लगे बिजली के पोल, सार्वजनिक स्थानों की जालियां, रोड के डिवाइडरों के बीच, स्ट्रीट लाइटों के पोल और चौकों के बीच लगी प्रतिमाओं के पास भी लोग बेझिझक होर्डिंग लगा देते है। जोकि अवैध होते है। लेकिन नगर परिषद की ओर से इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जाता।
विज्ञापन

दुकानों के सामने किया है पक्का निर्माण
नगर परिषद की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया जाता है और दुकानों के बाहर रखे होर्डिंग और बैनरों को जब्त किया जाता है, लेकिन कई दुकानदारों ने तो अब दुकानों के सामने ही पक्का निर्माण कर दिया है और स्थायी प्वाइंट बना दिए गए है। दुकानदारों की और से रोड के बीच तक होर्डिंग को लगाया जाता है। नगर परिषद होर्डिंग को हटाने के लिए कार्य करता है तो दुकानदार भी उनके खिलाफ उतर रोष प्रकट करते है और विरोध करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
होर्डिंग लगाने के लिए यूनी पोल लगाए गए है और उन्हीं स्थानों पर होर्डिंग लगा सकते है। अन्य स्थानों पर लगाए गए होर्डिंग अवैध है। जिनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। दुकानदार दुकानों के बाहर होर्डिग लगाने के लिए पक्का निर्माण नहीं कर सकते।
संदीप सोलंकी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed