फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   igp inspected police line

Sirsa News: आईजीपी ने दिए सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच के निर्देश

Sun, 08 Feb 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 08 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
igp inspected police line
सिरसा। पुलिस लाइन में कंपनियों का निरीक्षण करते हुए आईजीपी ओपी नरवाल । प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा सशस्त्र पुलिस बल (एचएपी) मधुबन के पुलिस महानिरीक्षक ओपी नरवाल ने शनिवार को बरनाला रोड स्थित पुलिस लाइन में जिले की लॉ एंड ऑर्डर कंपनियों का निरीक्षण एवं समीक्षा की। इस अवसर पर एसपी दीपक सहारन ने उनका स्वागत किया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गठित कंपनियों की कार्यप्रणाली की जानकारी दी।
पुलिस महानिरीक्षक ओपी नरवाल ने जवानों को नियमित अभ्यास एवं मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए, ताकि वे आपात एवं विषम परिस्थितियों में प्रभावी कार्रवाई कर सकें। उन्होंने कहा कि आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार किया जाए और अपराधियों के खिलाफ सख्ती बरती जाए। साथ ही, ऐसे सक्षम अधिकारियों की सूची तैयार रखने के निर्देश भी दिए, जो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में तेजी से निर्णय ले सकें।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच करें : समीक्षा के बाद पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में आईजीपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने खुफिया जानकारी पर ध्यान देने, बॉर्डर एरिया में नाकाबंदी और वाहन-व्यक्ति की गहन चेकिंग करने तथा सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी दीपक सहारन ने बताया कि जिले में लॉ एंड ऑर्डर के लिए दो पुलिस कंपनियां और दो विशेष क्विक रिस्पांस टीमें सक्रिय हैं, जिनमें प्रत्येक कंपनी में 107 जवान तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed