फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   IGNOU Study Center set up in Women's College

महिला कॉलेज में इग्नू अध्ययन केंद्र स्थापित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
IGNOU Study Center set up in Women's College
सिरसा। राजकीय महिला महाविद्यालय में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय केंद्र करनाल का एक अध्ययन केंद्र स्थापित किया गया है। इस अध्ययन केंद्र में जुलाई-2021 के लिए बीए (जनरल) व बीकॉम (जनरल) में प्रवेश के लिए पंजीकरण की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू है। प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय निदेशालय द्वारा जीसीडब्ल्यू सिरसा के सेवानिवृत्त इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. के के डूडी को इस अध्ययन केंद्र-1085 का अंशकालिक समंवयक नियुक्त किया गया है। प्राचार्य प्रो. राम कुमार जांगड़ा व केंद्र समंवयक डॉ. केके डूडी ने कहा कि केंद्र की स्थापना से नियमित प्रवेश से वंचित व उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए इच्छुक व्यापारियों, कामकाजी महिलाओं को इस अध्ययन केंद्र से अत्यधिक लाभ होगा। अध्ययन केंद्र में प्रवेश लेने या इस संबंधी किसी भी जानकारी हेतु हर रविवार या किसी भी छुट्टी वाले दिन संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed