फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   IGNOU extended the last date for submitting assignments to October 31, providing relief to students of the January 2025 session.

Sirsa News: इग्नू ने असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर तक बढ़ाई, जनवरी 2025 सत्र के विद्यार्थियों को मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
IGNOU extended the last date for submitting assignments to October 31, providing relief to students of the January 2025 session.
सिरसा। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) के जनवरी 2025 सत्र के विद्यार्थियों के लिए असाइनमेंट जमा करवाने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 अक्तूबर 2025 कर दिया गया है। अब विद्यार्थी इस तिथि तक अपने असाइनमेंट अपने अध्ययन केंद्रों में जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय विद्यार्थियों की सुविधा और तैयारी को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि कोई भी विद्यार्थी असाइनमेंट समय पर जमा न कर पाने के कारण परीक्षा प्रक्रिया से वंचित न रह जाए। इग्नू प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना असाइनमेंट जमा करवाए किसी भी विद्यार्थी को टर्म-एंड परीक्षा (टीईई) में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अतः असाइनमेंट जमा करवाना सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य है, विशेषकर वे विद्यार्थी जो दिसंबर 2025 टीईई में शामिल होना चाहते हैं।
विज्ञापन

रविवार को स्टडी सेंटर में जमा होंगे असाइनमेंट
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रत्येक रविवार को अध्ययन केंद्रों पर विशेष असाइनमेंट काउंटर संचालित किए जाएंगे। विद्यार्थी रविवार को अपने अध्ययन केंद्र में जाकर असाइनमेंट जमा करवा सकते हैं। असाइनमेंट जमा करते समय विद्यार्थियों को अपना एनरोलमेंट नंबर, कोर्स कोड और संपर्क नंबर स्पष्ट रूप से लिखना अनिवार्य रहेगा। जमा करने के बाद विद्यार्थियों को रसीद या हस्ताक्षरयुक्त प्रूफ अवश्य प्राप्त करना चाहिए, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा या भ्रम की स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 अक्तूबर तक बिना लेट फीस के भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म
इग्नू द्वारा दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी जारी है। विद्यार्थी अपना ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट https://exam.ignou.ac.in/ पर जाकर भर सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर 2025 तक बिना विलंब शुल्क के है। इस तिथि के बाद लेट फीस लागू होगी। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय पर प्रक्रिया पूरी करें।
1 दिसंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं
इग्नू की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2025 टर्म एंड परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 के बीच (संभावित तिथियां) किया जाएगा। विस्तृत डेटशीट समयानुसार विश्वविद्यालय पोर्टल पर जारी की जाएगी। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी पढ़ाई और असाइनमेंट कार्य को समय पर पूरा करें तथा पुराने प्रश्न पत्रों और अध्ययन सामग्री के आधार पर तैयारी शुरू कर दें।

---------
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) के जनवरी 2025 सत्र के विद्यार्थियों के लिए अब राहत की खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 अक्तूबर कर दिया है। - डॉ. विक्रमजीत सिंह, कोऑर्डिनेटर, राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed