{"_id":"6843105f55480d430d036d7e","slug":"ignou-exams-will-start-from-june-12-sirsa-news-c-128-1-svns1027-139054-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: इग्नू की परीक्षाएं 12 जून से होंगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: इग्नू की परीक्षाएं 12 जून से होंगी शुरू
विज्ञापन
सिरसा। इग्नू की परीक्षाएं 12 जून से शुरू होने जा रही हैं, जो 19 जुलाई तक चलेगी। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि हरियाणा के भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, सोनीपत, पानीपत, रोहतक जिलों में इग्नू की ओर से कुल 40 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।
इनमें से 10 परीक्षा केंद्र हरियाणा की विभिन्न जेलों में स्थापित किए गए हैं। जून-जुलाई माह में होने वाली परीक्षाओं में करनाल के अंतर्गत कुल 3 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। इनमें एक परीक्षा केंद्र करनाल जेल में है इसके अलावा बुद्धा कॉलेज और विनायक पॉलिटेक्निक कॉलेज में भी परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।
इग्नू की परीक्षाएं दो सत्र में होंगी प्रथम स्तर 10 बजे से एक बजे तक और द्वितीय सत्र में दो बजे से पांच बजे तक रहेगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संचालित करवाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल की तरफ से सभी परीक्षा नियंत्रकों के लिए एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें परीक्षाओं से जुड़ी विभिन्न जानकारियां मुहैया करवाई जाएगी। इग्नू की ओर से हॉल टिकट इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर अपलोड कर दिए हैं। विद्यार्थी अपने हॉल टिकट इग्नू की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों को अपना एनरोलमेंट कार्ड नहीं मिला है या उन्होंने डाउनलोड नहीं किया है वे समर्थ पोर्टल पर जाकर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर अपना एनरोलमेंट कार्ड डाउनलोड कर लें।