फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ignoring the rules, e rickshaw running in the city without license and number

नियमों की अनदेखी, बिना लाइसेंस और नंबर के शहर में दौड़ रहे ई रिक्शा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ignoring the rules, e rickshaw running in the city without license and number
सिरसा। रिक्शा चालकों की ओर से सवारियों का किराया बढ़ाए जाने के बाद अब शहर में तेजी से ई रिक्शा की संख्या भी बढ़ना शुरू हो चुकी है। शहर में बिना अनुमति, नंबर प्लेट और लाइसेंस के चालक ई रिक्शा दौड़ा रहे हैं। यातायात पुलिस की ओर से अब विशेष अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट और बिना लाइसेंस ई रिक्शा चालकों का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

रिक्शा चालकों की ओर से दो माह पहले सवारियों का किराया 10 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया गया था। यूनियनों ने अपने स्तर पर ही फैसला लेकर सवारियों से किराया वसूलना शुरू कर दिया। जिसके कारण 150 से बढ़कर अब शहर में 500 से अधिक ई रिक्शा चालक नजर आते हैं। हालांकि इनमें से अधिक रिक्शा चालकों के पास न तो लाइसेंस है और न ही ई रिक्शा पर नंबर लगा हुआ है। लेकिन इसके बाद भी यह रिक्शा चालक सवारियों को एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचाते हुए नजर आते हैं। जबकि कई रिक्शा चालकों की ओर से क्षमता से अधिक सवारियों को भी सवार करवाया जाता है।
विज्ञापन

यूनियनों ने अपने स्तर पर ही तय कर रखे हैं रूट
रिक्शा चालकों ने यूनियन बनाकर अपने स्तर पर ही रूटों को तय किया हुआ है। सिरसा बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन, लघु सचिवालय, जेसीडी, डेरा, बाजार, सांगवान चौक, नागरिक अस्पताल, आईटीआई और अन्य संस्थानों पर पहुंचने वाली सवारियों से एक रिक्शा चालक 20 रुपये ही ले रहे हैं। जबकि कई रिक्शा चालक रूटों का गलत लाभ उठाकर सवारियों को भी परेशान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग भी दौड़ाते है ई रिक्शा
सवारियों को एक स्थान से दूसरी स्थान पर पहुंचाने के लिए ई रिक्शा नाबालिग भी दौड़ाते हुए नजर आते हैं। इस दौरान रिक्शा चालक नियमों की भी उल्लंघन करते हुए नजर आते हैं। कई रिक्शा चालक ऊंची आवाज में गाने भी चलाकर ध्वनि प्रदूषण करते हुए नजर आते हैं।

बिना नंबर प्लेट और लाइसेंस के ई रिक्शा चालक शहर में रिक्शा नहीं दौड़ा सकते। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। अगर कोई रिक्शा चालक बिना नंबर प्लेट और लाइसेंस के पाया जाता है उसके खिलाफ कार्रवाई भी जाएगी। रिक्शा चालकों के लगातार चालान भी किए जा रहे हैं।
-इंस्पेक्टर बहादुर सिंह, यातायात थाना प्रभारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed