{"_id":"674a0c77304b8ad08909fd74","slug":"if-someone-becomes-a-middleman-in-government-schemes-action-will-be-taken-against-him-badgujar-sirsa-news-c-128-1-sir1002-129297-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजनाओं में कोई बिचौलिया बना तो उसके खिलाफ होगी कार्रवाई : बड़गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी योजनाओं में कोई बिचौलिया बना तो उसके खिलाफ होगी कार्रवाई : बड़गुर्जर
Sat, 30 Nov 2024 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के वाइस चेयरमैन विजेन्द्र बड़गुर्जर का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।
ऐलनाबाद। हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के वाइस चेयरमैन विजेंद्र बड़गुर्जर ने सिरसा रोड पर स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनीं। यहां विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों ने उनको पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि पात्र तक सरकारी योजनाओं को पहुंचने के लिए कमीशन के चक्कर में कोई बिचौलिया बना तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के लिए चिंतित है। इसके लिए हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया गया है।
आयोग पहले जिला और कस्बा स्तर पर खुला दरबार लगाकर आम जनता की समस्याओं को सुनता रहा है, लेकिन बहुत सारे लोग उनके पंचकूला मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाते थे। इसलिए उनका आयोग अब ग्राम स्तर पर जाकर आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका उचित समाधान करने का प्रयास कर रहा है। ताकि पीड़ित लोगों को त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार की ओर से अधिकारियों कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि आमजन की समस्याओं का समाधान करने में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इनके साथ आयोग के सदस्य रवि तारावाली व मीना नरवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष नत्थू राम वर्मा, मिठनपुरा के सरपंच अजय सोलंकी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूर्णिमा जोशी, पूर्व पार्षद सुरजा राम खांडेकर, पार्षद चंद्र मोहन, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि जयचंद ब्यावत मौजूद रहे।