{"_id":"5f1089cf8ebc3e63a81dc8d8","slug":"if-ofline-class-is-not-started-then-cdlu-start-online-class-on-1-augst-sirsa-news-rtk5643369118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑफलाइन कक्षाएं शुरू न हुई तो एक अगस्त से सीडीएलयू लेगा ऑनलाइन कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑफलाइन कक्षाएं शुरू न हुई तो एक अगस्त से सीडीएलयू लेगा ऑनलाइन कक्षाएं
विज्ञापन
कोविड 19 के संक्रमण के चलते यूजीसी ने एक अगस्त से नया शैक्षणिक सत्र शुरू करने के निर्देश दिए है। कोरोना का प्रकोप कम हो या न हो, लेकिन छात्रों की शिक्षा के लिए सीडीएलयू ने ऑनलाइन कक्षाएं लगाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए विश्वविद्यालय में वर्चुुअल क्लासरूम बनाए जा रहे हैं। यदि एक अगस्त को ऑफलाइन कक्षाएं शुरू न हुई तो छात्रों की ऑनलाइन कक्षाएं जरूर लगेगी। विश्वविद्यालय अपना यूट्युब चैनल भी बना सकता है। अभी तक महेंद्रगढ़ में केंद्रीय विश्वविद्यालय में वर्चुुअल क्लासरूम तैयार किए गए हैं।
सीडीएलयू ने कैंपस में दो क्लासरूम को वर्चुुअल क्लास रूम बनाने के तैयारी में है। इसके लिए जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इन दो वर्चुुअल क्लासरूम में सीडीएलयू के प्रोफेसर ऑनलाइन ही छात्रों को लेक्चर देंगे। वर्चुुअल क्लासरूम में प्रोफेसर का लेक्चर भी रिकॉर्ड होगा, ताकि छात्र कभी भी इसे देख सकें। छात्रों के सवालों का जवाब भी क्लासरूम में प्रोफेसर ऑनलाइन ही देंगे। इसका फायदा ये होगा, कि एक तो प्रोफेसर की ऑनलाइन उपस्थिति रहेगी। अभी तक विश्वविद्यालय में प्रोफेसर की हाजिरी का कोई नियम लागू नहीं हो पाया हैै। साथ ही प्रोफेसर भी टॉपिक पर चर्चा करने से पहले अपने कंटेंट को बेहतर तरीके से तैयार करेंगे। दूसरा प्रोफेसर को भी पता रहेगा कि कौन सा छात्र ऑनलाइन जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही सीडीएलयू ने अपनेे अधीन आने वाले करीब 32 कॉलेजों को भी सुविधा अनुसार वर्चुुअल क्लासरूम तैयार करने के निर्देश दिए हैं। ताकि ऑफलाइन कक्षाएं शुरू न होने की स्थिति में ऑनलाइन कक्षाएं ली जा सकें। ऑनलाइन कक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय के स्टॉफ का प्रशिक्षण हो चुका है।
सरकार ने वीसी से मांगे सुझाव
यूजीसी द्वारा बीते दिनों यूजी व पीजी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं करवाने के आदेश दिए हैं। इसे लेकर सरकार ने सभी विश्वविद्यालय के वीसी से सुझाव मांगे हैं। हालांकि सभी वीसी ने सरकार के निर्देशों का पालन करने की बात कही। यूजीसी के नियमानुसार अंतिम वर्ष को छोड़कर बाकी कक्षाओं के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करने का आदेश है। लेकिन विश्वविद्यालय इस बात पर भी मंथन कर रहा है कि स्थिति सामान्य होने के बाद उन सेमेस्टर की परीक्षाएं अगले सेमेस्टर के साथ आयोजित की जा सकें।
विज्ञापन
प्रोफेसर के लेक्चर का तैयार किया जाएगा टाइम टेबल
विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन कक्षाएं लगाने के लिए अपनी इंटरनेट कनेक्टीविटी में तेजी लाने का काम शुरू कर दिया है। अभी तक विश्वविद्यालय में इंटरनेट की स्पीड एक गीगा बाइट पर सेकेंड है। वहीं इसके समानतर ही एक ओर लाइन जिसकी स्पीड 100 एमबीपीएस होगी, उसका कनेक्शन लेने की तैयारी है। सीडीएलयू अपना यूट्युब चैनल भी बनाने पर विचार कर रही है। ऑनलाइन कक्षाओं को लेकर सभी विभागों के प्रोफेसर का टाइम टेबल और पूरा शेड्यूल तैयार किया जाएगा। साथ ही विश्विद्यालय में छात्रों के ई मेल और मोबाइल नंबर आईटी सेल के पास है। इसलिए जल्द ही उन्हें भी लिंक किया जाएगा।
कोट्स
एक अगस्त से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने जा रहा है। हमने ऑनलाइन स्टडी के लिए दो वरचुअल क्लासरूम बनाने का फैसला लिया है। ताकि ऑफलाइन कक्षाएं शुरू न होने की स्थिति में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की जा सकें। परीक्षाओं को लेकर सभी वीसी ने अपने सुझाव सरकार को दे दिए हैं, सरकार जो भी निर्देश देगी, उस पर सभी सहमत है।
- राजबीर सिंह सोलंकी, वीसी ,सीडीएलयू सिरसा।