{"_id":"5f68edc38ebc3e6dcb2b0bf7","slug":"if-mp-tries-to-enter-sirsa-farmer-will-welcome-jelly-kassi-sirsa-news-rtk574692927","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने सिरसा में घुसने का प्रयास किया तो किसान जैली-कस्सी से करेंगे स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने सिरसा में घुसने का प्रयास किया तो किसान जैली-कस्सी से करेंगे स्वागत
विज्ञापन
सांसद के घर के बाहर किसानों को संबोधित करते विकल पचार।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विधेयकों के विरोध में लघु सचिवालय में बीते कई दिनों से धरने पर बैठे किसानों ने सोमवार दोपहर हुडा सेक्टर-20 स्थित सांसद सुनीता दुग्गल के निवास का घेराव किया। सांसद की अनुपस्थिति में किसान नेता विकल पचार ने उन पर विवादित टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा कि सांसद ने सिरसा में घुसने का प्रयास किया तो किसान जैली और कस्सी से स्वागत करेंगे। करीब आधा घंटे के प्रदर्शन के दौरान किसानों ने कहा कि वे सांसद को चेतावनी देने आए हैं कि वह सिरसा में प्रवेश न करें।
कृषि विधेयकों के विरोध में दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद सुनीता दुग्गल की कोठी का घेराव करने करीब 100 किसानों के साथ पहुंचे अखिल भारतीय स्वामीनाथन समिति के अध्यक्ष विकल पचार ने कहा कि सांसद को साढ़े तीन लाख से ज्यादा वोटों से जिता कर भेजा। मगर सांसद ने किसान को कॉरपोरेटर्स के हाथों में बेच दिया। इसलिए अब सांसद को सिरसा लोकसभा क्षेत्र में घुसने नहीं देंगे। यदि घुसने का प्रयास किया तो किसान जैली और कस्सी से उनका स्वागत करेंगे। जूत के आगे भूत भागते हैं, कहावत के साथ-साथ विकल पचार ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मैडम सुनीता दुग्गल जूत हमने निकाल लिए हैं। सिरसा की जनता हमेशा नारी का सम्मान करती है, लेकिन अगर आपने सिरसा लोकसभा क्षेत्र में दाखिल होने का प्रयास किया तो सिरसा की जनता अब जनता ये नहीं देखेंगी कि आप नारी हो। इसलिए गुरुग्राम में ही अपनी कोठी में रहो।
सभी भाजपा सांसदों का विरोध करेंगे किसान : विकल
विकल पचार ने कहा कि अब न केवल सिरसा सांसद का, बल्कि भाजपा के सभी दस सांसदों का किसान विरोध करेंगे। इसलिए सिरसा में जितनी पुलिस लगानी है, लगा लें, उन्हें प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। किसानों ने सुुनीता दुग्गल के आवास पर तीन विधेयक की प्रतियां भी फाड़ीं। सांसद की कोठी पर किसानों के लिए चाय पीने का इंतजाम किया गया था, लेकिन किसानों ने पानी पीने से भी इनकार कर दिया। किसान अपना रोष जताकर वापस धरने पर पहुंच गए।
विज्ञापन
धरनास्थल पर आज पहुंचेंगीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सैलजा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा सिरसा के लघु सचिवालय में बैठे किसानों के धरने पर मंगलवार को पहुंचेंगी। इससे पहले किसान बेमौसम बारिश से फसलों के नुकसान के लिए मुआवजे की मांग लेकर व तीन विधेयकों के खिलाफ उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व बिजली मंत्री रणजीत सिंह की कोठी का भी घेराव कर चुके हैं।
कोट
सिरसा के किसान बहुत ही समझदार हैं, उन्होंने ही मुझे चुन कर संसद में भेजा है। सिरसा का ऐसा कोई किसान नहीं है जो मुझ पर ऐसी टिप्पणी करे। जिसने मुझ पर टिप्पणी की है वह जिले का नहीं, बाहर का किसान नेता है, मैंने सुना है कि उस किसान नेता पर किसी महिला ने कुछ महीने पहले मुकदमा दर्ज करवाया था।
- सुनीता दुग्गल, सांसद सिरसा।