फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   If INLD government is formed then Deputy CM will be from backward class: Abhay

इनेलो की सरकार बनी तो पिछड़ा वर्ग से होगा डिप्टी सीएम : अभय

Sun, 14 Jan 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 14 Jan 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
If INLD government is formed then Deputy CM will be from backward class: Abhay
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के दौरान मंच पर उप​स्थित अभय सिंह चौटाला व अन्य नेता।
सिरसा। भाजपा व कांग्रेस कभी भी पिछड़े व कमजोर तबके की हितैषी नहीं रही। इन दोनों ही पार्टियों ने पिछड़े वर्ग को वोटबैंक की राजनीति के लिए इस्तेमाल किया है। जिसका जीता जागता प्रमाण पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा खुद है। हुड्डा ने कुमारी सैलजा की टिकट कटवा अपने बेटे को राज्यसभा सदस्य बनवाया।
विज्ञापन

यह बात रविवार को अनाज मंडी में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के दौरान इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने मौजूदा भाजपा सरकार व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कही। विधायक अभय ने कहा कि इस वर्ष लुटेरों की सरकार से छुटकारा मिले और कांग्रेस नजदीक न आए, सिर्फ चौधरी देवीलाल की नीतियों वाली पार्टी ही आए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में पिछड़ा वर्ग को विशेष महत्व दिया जाएगा। सरकार बनने पर इनेलो पिछड़ा वर्ग को डिप्टी सीएम का पद देगी। भाजपा सरकार व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दोनों की पार्टियों ने हमेशा पिछड़े व दबे कुचले वर्ग को वोटबैंक की राजनीति के लिए इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल व इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश ने सदैव इस वर्ग को राजनीतिक ताकत दी है, जिसकी प्रमाण रामकुमार कश्यप को सांसद, जयनारायण वर्मा को विधायक, गुरदयाल सैनी को सांसद, हरि सिंह सैनी को मंत्री, हजारचंद कंबोज को मंत्री, मोहनलाल सैनी को महेंद्रगढ़ से सांसद, रामकिशन बैरागी को विधायक बनाकर दी है।
उन्होंने पिछड़ा वर्ग समुदाय से हाथ उठवाकर संकल्प करवाया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में वे मौजूदा गठबंधन सरकार को चलता कर देंगे। उन्होंने जेजेपी की ओर से प्रदेश के युवाओं के लिए निजी उद्योगों में 75 फीसदी आरक्षण के मुद्दे को भी पूरी तरह से विफल करार दिया। वर्तमान समय में जहां युवा वर्ग रोजगार न मिलने के चलते निराश है, वहीं व्यापारी, किसान, युवा व महिलाएं सहित सभी वर्ग सरकार की गलत नीतियों से दुखी हैं।
दो करोड़ रोजगार का वादा, पर सत्ता में आने के बाद भूली बीजेपी
अभय सिंह चौटाला ने कहा युवाओं को हर वर्ष दो करोड़ नौकरियां देने का आश्वासन देकर भाजपा सत्ता में आई, मगर सत्तासीन होने के बाद अपना वादा ही भूल गई। आज हरियाणा बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध व नशा पूरे देश व प्रदेश में बढ़ चुका है।
सत्ता में आने पर ये घोषणएं करेंगे पूरा
अभय ने कहा कि इनेलो की सत्ता आते ही प्रदेशभर में बुढ़ापा पेंशन जो चौधरी देवीलाल ने 100 रुपये से शुरू की थी वो 7500 रुपये की जाएगी। इसके अलावा मुफ्त गैस सिलेंडर व रसोई चलाने के लिए गृहणियों खाते में 1100 रुपये डाले जाएंगे। वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार तथा किसी वजह से वंचित रहने वालों को 21 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। हर गरीब को पक्का मकान भी मिलेगा। उन्होंने कैथल में 21 जनवरी को आयोजित होने वाले युवा सम्मेलन को लेकर सभी को शामिल होने के लिए अपील की।
इस अवसर पर सम्मेलन की अध्यक्षता इनेलो पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जयराम पंवार ने की जबकि विशिष्ट अतिथि नफेसिंह राठी थे। सम्मेलन के दौरान इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद सिंह लोहान, इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, कार्यकारी अध्यक्ष धर्मवीर नैन, कुंभाराम, सुनैना चौटाला, राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुमित्रा देवी, प्रकाश भारती, पूर्व मंत्री श्याम सिंह राणाी, गोकुल सेतिया, पूर्व एमएलए नरेश शर्मा, विनोद अरोड़ा, जसविंद्र बिंदु, अभय सिंह खोड, प्रवक्ता महावीर शर्मा, कृष्णा फौगाट, प्रदीप मेहता एडवोकेट, मनोहरलाल मेहता सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। मंच संचालन विनोद दड़बी ने किया।

ऐसा करूंगा जुगाड़ 500 पर बिजली मीटर की गरारी फंस ज्यागी
देशी अंदाज में अपनी बात रखने के लिए जाने जाते अभय ने चुटकी भरे अंदाज में कहा कि इस सरकार में लोगों के घरों में लगाए गए बिजली के मीटर तो धूप में भी चलते हैं। तभी गरीब लोगों का बिजली बिल सबसे अधिक आ रहा है। लेकिन इनेलो की सरकार बनते ही बाहर खंभों पर लगे मीटर का ऐसा जुगाड़ करूंगा की 500 पर आते ही गरारी फंस जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed