फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   If Hooda group proves that I have met Selja and BJP, I will leave politics: Abhay Singh

हुड्डा गुट सिद्ध कर दे कि मैं सैलजा और भाजपा से मिला हूं तो राजनीति छोड़ दूंगा : अभय सिंह

Tue, 21 May 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 21 May 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
If Hooda group proves that I have met Selja and BJP, I will leave politics: Abhay Singh
नेहरु पार्क में जनसभा को संबोधित करते अभय सिंह। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। इनेलो पार्टी महासचिव चौधरी अभय सिंह चौटाला ने सिरसा लोकसभा प्रत्याशी के लिए सोमवार को नेहरु पार्क में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में कुछ लोग हमारे बारे में अफवाह फैला रहे हैं कि मैं सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की मदद कर रहा हूं। हुड्डा गुट से कहना चाहूंगा कि गलत अफवाहें फैलाना छोड़ दे। हुड्डा गुट सिद्ध कर दें कि वह सैलजा और बीजेपी से मिले हुए हैं तो राजनीति छोड़ दूंगा।
अभय चौटाला ने कहा कि वह हुड्डा को चुनौती देते हैं कि वह खुली बहस के लिए आगे आएं। खुली बहस में मैं सिद्ध कर दूंगा कि वह भाजपा से मिले हुए हैं। ऐसे में हुड्डा को राजनीति छोड़नी होगी। चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वह चौधरी देवीलाल के पोते हैं और उनके खानदान ने कभी सौदेबाजी नहीं की है और न ही उन्होंने कभी खरीद बेच की राजनीति की है।
विज्ञापन

वहीं अभय ने कहा कि यदि इनेलो सत्ता में आई तो बेरोजगारों को 21 हजार रुपये भत्ते देंगे। उनको योग्यता के अनुसार नौकरी देंगे। चौधरी देवीलाल ने ही बुजुर्गों के लिए 100 रुपये सम्मान भत्ता यानि मासिक पेंशन शुरू की थी। इनेलो की सरकार आती है तो इसे 7500 किया जाएगा। वह कभी झूठे दावे नहीं करते हैं। इस दौरान डबवाली से पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, पूर्व विधायक पृथ्वी नंबरदार, इनेलो प्रत्याशी संदीप लोट, जिलाध्यक्ष सरदार कश्मीर करीवाला, पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामा, शहरी जिलाध्यक्ष गंगाराम बजाज, प्रदीप मेहता एडवोकेट, जिला प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा व धर्मबीर नैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed