फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   if case will not cancell, we protest

केस वापस लो, नहीं तो होगा आंदोलन

Thu, 24 Dec 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा Updated Thu, 24 Dec 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
if case will not cancell, we protest
 हरियाणा राज्य चिकित्सा अनुभव संगठन ने शहर के भगत सिंह चौक पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। संगठन ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से आरएमपी चिकित्सकों की दुकानों का निरीक्षण कर उनके खिलाफ केस दर्ज करने की कड़ी आलोचना की।
विज्ञापन

  संगठन के प्रदेशाध्यक्ष एलसी शर्मा ने बताया कि अगर विभाग ने  चिकित्सकों के खिलाफ दर्ज किए गए केस वापस नहीं लिए तो हरियाणा राज्य चिकित्सा अनुभव सगंठन आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगा। इस दौरान आरएमपी की  बैठकों को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष एलसी शर्मा ने बताया कि विभाग निरीक्षण के नाम पर उन्हें लगातार परेशान कर रहा हैं, जबकि खुद आरएमपी चिकित्सक  स्वयं नशे के खिलाफ हैं। आरएमपी चिकित्सक अनेक बार बैठक कर दवा के नाम पर नशीली दवाओं को बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की रणनीति बना चुके हैं, उनके संगठन में जुड़ने से पहले सख्त हिदायत दी जाती हैं कि अगर कोई उपचार के नाम पर नशीली दवाएं बेचता है तो उसे संगठन में शामिल  नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन




 लेकिन स्वास्थ्य विभाग जानबूझ कर उन्हें परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को भी जब विभाग की टीम ने अभियान चलाया उसमें एक चिकित्सक के क्लीनिक से डस्टबिन से सिरिंज उठाकर जांच में शामिल किया गया जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका संगठन स्वास्थय विभाग की कार्रवाई का विरोध  नहीं कर रहा हैं बल्कि सही लोगों के खिलाफ जो केस दर्ज किया गया हैं वह उनका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य चिकित्सक अनुभव संगठन  पदाधिकारियों के साथ विचार विर्मश करके आगे की कार्रवाई की रूपरेखा तैयार करेंगा। अगर आरएमपी चिकित्स कों पर दर्ज हुए केस को वापिस नहीं लेगा तो पूरे प्रदेश  में आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर हरियाणा चिकित्सका प्रकोष्ठ के हलकाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम खुराना, रामस्वरूप, सुभाष, हरविंद्र सिंह, जय सिंह, प्रेम सिंह, प्यारा  सिंह, दिनेश कुमार, चतर सिंह, वैद बेनीवाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed