फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ideas of 49 students of the district selected under Inspire Award standard

Sirsa News: इंस्पायर अवॉर्ड मानक के तहत जिले के 49 विद्यार्थियों के आइडिया चयनित

Thu, 06 Mar 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 06 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Ideas of 49 students of the district selected under Inspire Award standard
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। युवा सोच को नई उड़ान देने के मकसद से शुरू की गई इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के तहत जिले से 49 विद्यार्थियों के आइडिया चयनित हुए है। इसमें 36 विद्यार्थी राजकीय व 13 विद्यार्थी निजी स्कूलों से हैं। चयनित विद्यार्थियों के आइडिया का मॉडल बनाने के लिए बैंक खाते में 10 हजार रुपये की राशि डाली जाएगी।
सत्र 2024-25 के लिए प्रदेश के 22 जिलों से 22066 विद्यार्थियों ने अपने आइडिया ऑनलाइन भेजे थे। इसमें कुल 814 विद्यार्थियों के आइडिया चयनित हुए। इनमें सिरसा के 49 विद्यार्थियों के आइडिया हैं। जिले से 1280 विद्यार्थियों ने अपने आइडिया ऑनलाइन माध्यम से विभाग को भेजे थे। सरकार की ओर से योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। यह राशि विद्यार्थियों के सीधे बैंक खाते में आएगी।
विज्ञापन

बता दें कि योजना के तहत सबसे पहले विभाग की ओर से निजी व राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों से नए-नए आइडिया ऑनलाइन मंगवाए जाते हैं, जिसके आगे मुख्यालय भेजा जाता है। इसके बाद प्रदेशभर से भेजे गए सबसे बेहतरीन आइडिया को निदेशालय की ओर से चुना जाता है। आइडिया चयनित होने के बाद विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये की राशि दी जाती है। ताकि वह इस आइडिया का मॉडल बना सके। इस राशि से विद्यार्थियों को विभिन्न सामग्री खरीदने में सहायता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


::::::::::::::::::::::::::::::::
जनिये.. क्या है इंस्पायर अवाॅर्ड मानक कार्यक्रम
इंस्पायर अवार्ड मानक विज्ञान एवं प्रोद्योगिक विभाग केंद्र सरकार का एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों के अंदर छोटी आयु में ही विज्ञान की पढ़ाई के प्रति रूचि पैदा करना व वैज्ञानिक अनुसंधान को अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरित व आकर्षित करना है। कार्यक्रम के तहत कक्षा 6वीं से 10वीं के मेधावी विद्यार्थी जिनके आइडिया चयनित होते हैं, उनको अवाॅर्ड राशि दी जाती है। इस राशि का उपयोग छात्रों द्वारा विज्ञान का एक प्रोजेक्ट या मॉडल बनाने व उसे जिला स्तरीय प्रदर्शनी व प्रतियोगिता स्थल तक पहुंचाने के लिए किया जाता है। इसके तहत अवार्ड विजेता विद्यार्थी जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा लेता है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाता है।

::::::::::::::::::::::::::::::::
खंड अनुसार चयनित विद्यार्थी
खंड, राजकीय स्कूल, निजी स्कूल, कुल
- बडागुढ़ा, 01, 00, 01
- डबवाली, 03, 04, 07
- एलेनाबाद, 03, 00, 03
- चोपटा, 16, 01, 17
- ओढां, 02, 04, 06
- रानियां, 03, 01, 04
- सिरसा, 08, 03, 11

::::::::::::::::::::::::::::::::

इंस्पायर अवाॅर्ड मानक योजना प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करती है। जिले से कुल 49 विद्यार्थियों के आइडिया इंस्पायर अवार्ड मानक के तहत चयनित हुए हैं। डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ व नोडल अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed