फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   I will do all your work once INLD's government is formed : OP Chautla

सरकार बनवा द्यो फिर थारे सारे काम करवा द्यूंगा : ओपी चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
I will do all your work once INLD's government is formed : OP Chautla
अनाज मंडी में आयोजित कार्यकर्ता मिलन सम्मेलन में उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला सं? - फोटो : Sirsa
सिरसा। अनाज मंडी में बुधवार को आयोजित कार्यकर्ता मिलन सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार गठबंधन के बोझ से ही गिर जाएगी और आने वाले समय में इनेलो हरियाणा में नहीं बल्कि पूरे देश में सरकार बनाएगी। उन्होंने हरियाणी अंदाज में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बनवा द्यो फिर थारे सारे काम करवा द्यूंगा। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ने अपने खून-पसीने से सींचकर इनेलो रूपी पौधा लगाया था, लेकिन उसे फल लगने लगे तो लुटेरे लूटकर ले गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इनेलो सरकार के राज में लोग सरकार के पास नहीं बल्कि सरकार लोगों के पास जाती थी। लोगों के काम पूरे करवाती थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से साजिश के तहत उन्हें जेल में पहुंचावा दिया। 3206 पढ़े लिखे लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर उन्हें जेल भेजा गया। मुख्यमंत्री नौकरी नहीं देता, बल्कि नौकरी देने के लिए बोर्ड बनाए होते हैं। लेकिन इसके बाद भी रोजगार देने पर हुए सजा को उन्होंने स्वीकार किया। इस मामले के शिकायतकर्ता को भी 10 साल की सजा हुई है। जिन युवाओं को नौकरियां लगाया था, उनकी तरक्की हो गई है। सरकार के फैसले को मानते हुए 10 साल जेल में बिताए। विपक्षी दल कहते थे चौटाला जेल चला गया है, इनेलो समाप्त हो जाएगी। लेकिन कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं, उनकी गैर हाजिरी में भी संगठन को मजबूत बनाए रखा। विपक्षी भी मानते हैं कि संख्यात्मक दृष्टि से इनेलो का कोई मुकाबला नहीं। इस अवसर पर सिरसा के प्रभारी कर्ण चौटाला, इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, पूर्व मंत्री भागीराम, इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, जसवीर सिंह जस्सा, महंत बलदेव दास उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed