फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Husband killed by scissor: fight over chicken, case registered on mother-in-law's complaint

कैंची मारकर पति की हत्या: चिकन को लेकर हुआ था झगड़ा, सास की शिकायत पर मामला दर्ज

Tue, 21 Mar 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 21 Mar 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Husband killed by scissor: fight over chicken, case registered on mother-in-law's complaint
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। जिला के गांव शहीदांवाली में चिकन को लेकर घरेलू झगड़ा हो गया। इस दौरान कैंची से हमला कर पत्नी ने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




पुलिस को दी शिकायत में गांव थेहड़ शहीदांवाला निवासी चरणजीत कौर ने बताया कि उसके बेटे हरप्रीत सिंह की शादी वर्ष 2010 में राजस्थान निवासी कुलजीत कौर के साथ हुई थी। चरणजीत कौर ने बताया कि 20 मार्च को शाम के समय हरप्रीत ने अपनी पत्नी कुलजीत कौर से कहा कि चिकन खाने का मन कर रहा है। उसने कहा था कि चिकन लेकर आता तूं तड़का लगा देना। इस बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। आरोप है कि कुलजीत ने कहा कि रोज-रोज चिकन नहीं बना सकती और न ही बनाने दूंगी। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इस दौरान गुस्से में आकर कैंची से हमला कर दिया। जांघ में कैंची लगने से घायल हो गया और उसे हनुमानगढ़ के अस्पताल में ले गए। लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed