{"_id":"662ff1962054a19f2204f544","slug":"husband-accused-of-killing-his-wife-by-hitting-her-with-a-brick-arrested-sirsa-news-c-128-1-slko1008-119052-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ईंट मारकर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ईंट मारकर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
Tue, 30 Apr 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 30 Apr 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। गांव हिम्मतपुरा में पत्नी की ईंट मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को ओटू क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
रानियां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि गांव हिम्मतपुरा में 27 अप्रैल की रात्रि को गुरसेवक का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी दलजीत कौर के साथ झगड़ा हो गया था। इस दौरान गुरसेवक ने ईंट से वार कर दलजीत कौर की हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। पुलिस ने मृतका के पुत्र व अन्य परिजनों के बयान के आधार पर गुरसेवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। इसी मामले में जांच करते हुए रानियां थाना पुलिस ने विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी। इसके बाद ओटू क्षेत्र से आरोपी गुरसेवक सिंह निवासी मराड़ कला जिला मुक्तसर, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया।