Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   hungama in bus stand parking

Sirsa News: बस स्टैंड पर अधिक पार्किंग फीस वसूलने पर हुआ हंगामा

Wed, 11 Mar 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 11 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
hungama in bus stand parking
उपभोक्ताओं ने लगाया आरोप-10 रुपये की जगह पर 20 रुपये ले रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बस स्टैंड पर रोडवेज विभाग की ओर से वाहनों की पार्किंग का ठेका दिया हुआ है। ठेकेदार के आदमी द्वारा निर्धारित से अधिक फीस वसूलने पर वाहन मालिकों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि 10 रुपये के बजाय 20-20 रुपये वसूल किए जा रहे थे। हंगामे की सूचना पर रोडवेज डिपो के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लिखित शिकायत देने पर ठेकेदार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

सिरसा निवासी मदन लाल, नरेंद्र सिंह, संदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने बस स्टैंड की पार्किंग में अपनी बाइक-स्कूटी पार्क की थी। मदन लाल ने करीब एक घंटे बाद ही वापस आकर स्कूटी ली तो उनसे एक घंटे के ही 20 रुपये वसूल कर लिए। नरेंद्र सिंह व संदीप कुमार की बाइक करीब सात घंटे पार्किंग में रही लेकिन उनसे भी 20-20 रुपये लिए गए जबकि रोडवेज विभाग की ओर से जारी टेंडर की शर्तों के अनुसार 12 घंटे की बाइक-स्कूटी की फीस 10 रुपये निर्धारित हैं।
विज्ञापन

इस पर उक्त लोगों ने ठेकेदार के आदमी से सवाल किया। आरोप है कि ठेकेदार के आदमी ने कहा कि 20 रुपये ही फीस है। जब उन्होंने मोबाइल पर रिकार्डिंग शुरू की तो ठेकेदार भी मौके पर पहुंच गया और वाहन मालिकों से अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। आरोप है कि ठेकेदार ने उन्हें धमकी दी और कहा कि आप पर वाहन चोरी का केस करवा दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे की सूचना रोडवेज डिपो के अधिकारियों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे। वाहन मालिकों ने अपनी मौखिक शिकायत अधिकारियों के सामने की और उचित कार्रवाई करने तथा मौके पर रेस्ट लिस्ट लगाने की मांग की। इस पर रोडवेज के अधिकारियों ने कहा कि आप लिखित शिकायत दो, उसके बाद इस मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
वाहन मालिकों ने कहा कि आप के सामने ही ठेकेदार अधिक फीस ले रहा है, इसमें शिकायत की क्या जरूरत है। यदि शिकायत ही करनी है तो डीसी के पास जाकर करेंगे। इसके बाद वाहन मालिक वहां से चले गए।

शिकायत देंगे तो जांच होगी : जीएम

रोडवेज विभाग सिरसा के जीएम अनित कुमार से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। यदि किसी वाहन मालिक से अधिक फीस ली गई है तो वह लिखित में शिकायत दे, कार्रवाई जरूर होगी। जांच करने की एक प्रक्रिया होती है। जब तक शिकायत नहीं, या यह बता नहीं कि किससे फीस ली, किस वाहन की पर्ची काटी गई है, तो जांच कैसे होगी। इसलिए लिखित शिकायत आने पर इस मामले की जांच करवाई जाएगी।


यह है निर्धारित फीस

रोडवेज विभाग ने पार्किंग के लिए जो ठेका दिया हुआ है उसमें साइकिल, बाइक-स्कूटर, कार की अलग-अलग फीस निर्धारित की हुई है। सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक साइकिल के 5 रुपये, बाइक-स्कूटर के 10 रुपये तथा कार के 20 रुपये निर्धारित हैं। इसके बाद का समय 24 घंटे के हिसाब से तय है जिसकी फीस साइकिल की 10 रुपये, बाइक-स्कूटर की 20 रुपये तथा कार की 30 रुपये निर्धारित है। यदि कोई मासिक आधार पर पार्किंग करता है तो उसके लिए साइकिल के 100 रुपये, बाइक-स्कूटर के 200 रुपये तथा कार के 400 रुपये निर्धारित है। यानी इससे अधिक फीस ठेकेदार वसूल नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed