{"_id":"62bb40f7e449f54940104487","slug":"humidity-soaks-up-sweat-electricity-consumption-increased-by-eight-lakh-units-sirsa-news-hsr635383691","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस ने पसीने से किया तरबतर, आठ लाख यूनिट बढ़ी बिजली की खपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस ने पसीने से किया तरबतर, आठ लाख यूनिट बढ़ी बिजली की खपत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मौसम में बदलाव होने के कारण बीते दो दिनों से उमस ने लोगों को परेशान किया हुआ है। ऐसे में अब बिजली की खपत भी बीते दो दिनों में आठ लाख यूनिट प्रतिदिन के अनुसार बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञ अनुसार बुधवार से मानसून आने के बाद बारिश होने की संभावना है। जिससे लोगों को गर्मी सेे राहत मिल पाएगी ।
मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया है। उमस के कारण लोग पसीने से लथपथ होते रहे। इससे निजात पाने के लिए लोग कूलर और एससी सहारे ले रहे हैं। जिले में दो दिन में 8 लाख यूनिट की खपत बढ़ी है। जिले में अब हर रोज 104.65 लाख यूनिट की खपत हो रही है। जबकि दो दिन पहले ही 96.94 लाख यूनिट की खपत हो रही थी। हालांकि जिले में अभी बिजली के कट न लगने से लोगों को राहत मिल रही है।
एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में आएगी सात डिग्री गिरावट
जिले में आगामी एक सप्ताह में दौरान अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। आईएमडी वेबसाइट के अनुसार 29 जून को जिले का अधिकतम तापमान 41, 30 जून को 38, एक जुलाई को 38, दो जुलाई को 35, तीन जुलाई को 37 और चार जुलाई को 36 डिग्री रहेगा।
विज्ञापन
जिले में इस तरह से बढ़ रहा है तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
28 जून 40.8 29.4
27 जून 42.2 26.6
26 जून 38.8 25.0
25 जून 37.8 25.0
24 जून 30.0 25.0
23 जून 30.0 25.0
22 जून 35.8 23.8
बारिश का किसानों को भी बेसब्री से इंतजार
किसानों की ओर से अब खेतों में धान की रोपाई करने का काम किया जा रहा है। लेकिन बारिश न होने के कारण किसानों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है और अधिक पानी का इस्तेमाल खेतों में करना पड़ रहा है। ऐसे में बारिश आने का किसानों को बेसब्री से इंतजार है। जिसके बाद खेतों में धान की रोपाई व नरमे में सिंचाई के लिए किसानों को अधिक परेशान नहीं होना पड़ेगा ।