फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Humanity will always be indebted to the sacrifice of Shri Guru Tegh Bahadur.

Sirsa News: श्री गुरु तेग बहादुर के बलिदान की सदैव ऋणी रहेगी मानवता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Humanity will always be indebted to the sacrifice of Shri Guru Tegh Bahadur.
श्री सुखमणी साहिब का पाठ के दौरान उप​स्थित कॉलेज स्टाफ।
सिरसा। सीएमके नेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से शनिवार को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत वर्ष को समर्पित कॉलेज के सेमिनार हॉल में श्री सुखमणी साहिब का पाठ करवाया गया। प्राचार्या डॉ. रंजना ग्रोवर ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के सर्वोच्च बलिदान की मानवता सदैव ऋणी रहेगी।
विज्ञापन


धर्म, मातृभूमि और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। इसीलिए उन्हें हिंद की चादर के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया। श्री गुरु तेग बहादुर जी ने हमें निडर होकर एक स्वतंत्र जीवन जीने की शिक्षा दी। मुगल सम्राट औरंगजेब द्वारा गुरु जी और उनके परिवार को भारी यातनाएं देने पर भी उन्होंने आत्मसमर्पण नहीं किया, बल्कि उन्हें एक दिव्य शांति के साथ सहन किया। गुरु जी ने अपने जीवन का बलिदान दिया लेकिन सत्य और धार्मिकता के मार्ग को नहीं छोड़ा।
विज्ञापन








ढाडी जत्थे ने भजन कीर्तन भी किया

गुरु जी की शहादत मनुष्य को कर्तव्य परायणता, स्वतंत्रता व देश के प्रति प्रतिबद्धता का पाठ पढ़ाती है। आज की युवा पीढ़ी को श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, चरित्र और बलिदान से प्रेरणा पाकर मानवीय और नैतिक मूल्यों को जीवन में आगे बढ़ने की जरूरत है। श्री सुखमणी साहिब पाठ का भोग डालने के उपरांत ढाडी जत्थे की ओर से भजन कीर्तन भी किया गया। कॉलेज प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. रंजना ग्रोवर ने ग्रंथी साहब को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर इस मौके पर सिरसा एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष अरविंद बंसल, महासचिव सुरेश गोयल, बीएड कॉलेज की प्राचार्य पूनम मिगलानी व लाला हंसराज लॉ कॉलेज के प्राचार्य अनूप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed