फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   HTET: 2219 gave level-2 and 1176 gave level-1 exam

एचटेट : 2219 ने लेवल-2 व 1176 ने दी लेवल-1 की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
HTET: 2219 gave level-2 and 1176 gave level-1 exam
फोटो 22 आजा बेटा मम्मी को जाना है...........परिक्षाकेंद्र में जाने से पूर्व बेटे को पकड़ता व्यक्ति । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। एचटेट लेवल-2 और 1 की परीक्षा रविवार को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। रविवार को 2219 ने लेवल-2 की और 1176 ने लेवल-1 की परीक्षा दी जबकि दोनों परीक्षाओं में 361 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

पेपर खत्म होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले परीक्षार्थी भी खुश और व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए।
रविवार सुबह की शिफ्ट में लेवल-2 की और दोपहर की शिफ्ट में लेवल-1 की परीक्षा हुई। लेवल-2 की परीक्षा के लिए जिले में 2447 परीक्षार्थियों का सेंटर था और 2219 ही परीक्षा देने पहुंचे और 228 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सुबह नौ बजे ही परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश बंद कर दिया गया। दोपहर साढ़े 12 बजे परीक्षा केंद्रों के मेन गेट खोले गए। लेवल-2 की परीक्षा आठ केंद्रों पर संपन्न हुई। इसके साथ ही लेवल-1 की परीक्षा के लिए दोपहर एक बजे प्रवेश शुरू हुआ, जो दो बजे बंद कर दिया गया। परीक्षा के लिए जिले में 1309 परीक्षार्थियों का सेंटर था। इनमें 1176 परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 133 गैरहाजिर रहे। लेवल-1 की परीक्षा पांच केंद्रों पर आयोजित हुई।
विज्ञापन

दोनों शिफ्ट में हुए पेपर के लिए केंद्रों पर 129 से लेकर 310 परीक्षार्थियों का सीटिंग प्लान तैयार किया गया। लेवल-2 और 1 की परीक्षा में सबसे अधिक परीक्षार्थी जनता कॉलेज में गैरहाजिर रहे। लेवल-1 का पेपर शाम पांच बजे खत्म हुआ और इससे पहले एसडीएम, नगराधीश, अतिरिक्त उपायुक्त समेत स्वयं उपायुक्त भी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 से अधिक पुलिसकर्मी रहे मुस्तैद
परीक्षा केंद्र के बाहर आठ से दस पुलिसकर्मी तैनात रहे। वहीं, प्रवेश द्वार भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। प्रत्येक केंद्र पर एसआई से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक के अधिकारी को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई। सुबह और दोपहर की शिफ्ट में हुई परीक्षा में 200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। जिन्होंने प्रवेश बंद होते ही किसी को परीक्षा केंद्र के आस-पास खड़ा तक नहीं होने दिया।
देरी से पहुंचने पर नहीं मिली एंट्री
कॉलेज रोड स्थित जनता और एपीजे कॉलेज में लेवल-1 और दो की परीक्षा में तीन परीक्षार्थी निर्धारित समय से देरी पर पहुंचे। उन्हें स्टाफ ने प्रवेश नहीं करने दिया।

लेवल-2 की परीक्षा में परीक्षार्थियों की स्थिति
केंद्र उपस्थित गैरहाजिर
जनता कॉलेज बी1 281 29
जनता कॉलेज बी2 274 36
केएन स्कूल 286 24
आरईडी स्कूल 279 31
एपीजे कॉलेज 279 31
जीआरवी स्कूल 295 15
ग्रीन मिडोज 279 31
बेस मॉडल स्कूल 246 31
लेवल-1 की परीक्षा में परीक्षार्थियों की स्थिति
केंद्र उपस्थित गैरहाजिर
जनता कॉलेज बी-1 276 34
जनता कॉलेज बी-2 279 31
केएन स्कूल 279 31
जीआरवी स्कूल 116 13
एपीजे 226 24
जिले में दो दिवसीय एचटेट परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे और ड्यूटी मजिस्ट्रेट समेत ड्यूटी स्टाफ ने अपना काम ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से किया।
-प्रदीप गोदारा, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed