फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Household goods buried in debris after warehouse wall collapses in Bhunna

Sirsa News: भुन्ना में गोदाम की दीवार गिरने से मलबे में दबा घरेलू सामान

Tue, 08 Apr 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 08 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Household goods buried in debris after warehouse wall collapses in Bhunna
रानियां। गांव भुन्ना में मंगलवार को एक गोदाम की दीवार गिरने से पड़ोस के मकान का काफी सामान मलबे के नीचे दब गया। गनीमत रही कि जब दीवार गिरी तो कोई व्यक्ति उसके पास मौजूद नहीं था। पीड़ित महावीर ने बताया कि राधेश्याम मेहता पेशे से व्यापारी है। जिसने उसके घर के पास अपनी 15 मरले जगह में गोदाम बना रखा है।
विज्ञापन


गेहूं के सीजन के चलते राधेश्याम मेहता ने उस गोदाम में सैकड़ों क्विंटल गेहूं का स्टॉक कर रखा है। महावीर ने बताया कि गोदाम में खुले पड़े गेहूं के स्टॉक को लोडर से ऊंचा करते समय गेहूं के दबाव से गोदाम की दीवार उसके घर की तरफ ढह गई। जिससे दीवार व गेहूं के नीचे उसकी स्कूटी, चारपाई व कुछ अन्य घरेलू सामान नीचे दब गया। गनीमत रही कि जिस समय दीवार गिरी उससे कुछ सेकंड पहले ही वहां पर महावीर के 6 बच्चे खेल रहे थे और गांव के दो अन्य व्यक्ति दीवार के पास चारपाई पर बैठे थे।
विज्ञापन


महावीर ने आरोप लगाया है कि राधेश्याम मेहता ने बिना अनुमति के उसके घर के पास करीब 25 फीट ऊंचा गोदाम बना रखा है, जो आंधी आने से हिलता है और बारिश के समय गोदाम का पानी उसके घर में गिरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोदाम मालिक राधेश्याम मेहता का कहना है कि घटना के समय वह मौके पर नहीं था, लेकिन महावीर का दीवार गिरने से स्कूटी, चारपाई व अन्य जिस भी घरेलू सामान का नुकसान हुआ है उसकी भरपाई कर दी जाएगी। महावीर को उसके गोदाम से कोई आपत्ति है तो वह अपने गोदाम को वहां से किसी अन्य दूसरी जगह पर ले जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed