फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Hotel operator arrested in prostitution case in Sirsa

Haryana: महिलाओं को बंधक बनाकर करवाया देह व्यापार, सफाई का करती थी काम; होटल संचालक गिरफ्तार

Sat, 16 May 2026 11:15 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 16 May 2026 11:15 PM IST
सार

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि होटल संचालक ने भी उनके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। उसने धमकी दी कि अगर इस संबंध में किसी को बताया तो बहुत बुरा होगा।

विज्ञापन
Hotel operator arrested in prostitution case in Sirsa
पुलिस गिरफ्त में आरोपी होटल संचालक - फोटो : संवाद

विस्तार

महिलाओं को बंधक बनाकर उनसे दुष्कर्म और देह व्यापार कराने के मामले में महिला थाना पुलिस ने आरोपी होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रिंस अरोड़ा फ्रेंड्स कॉलोनी सिरसा का रहने वाला है। आरोपी को अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन


14 मई को पंजाब की रहने वाली दो महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी दीपक सहारन को शिकायत दी। इसमें पीड़ित महिलाओं ने बताया कि ऑटो मार्केट स्थित होटल ब्लू बेरी में वे पांच माह से साफ-सफाई का काम करती थीं। इस दौरान होटल संचालक प्रिंस अरोड़ा व उसकी पत्नी ने उन्हें होटल में आने वाले लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित महिलाओं ने बताया कि होटल संचालक ने भी उनके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। उसने धमकी दी कि अगर इस संबंध में किसी को बताया तो बहुत बुरा होगा। पीड़ित महिलाओं ने एसपी को बताया कि होटल संचालक प्रिंस अरोड़ा के साथ एक महिला यूट्यूबर भी मिली हुई थी। उक्त महिला यूट्यूबर ने उनको पुलिस के पास न जाने की धमकी दी और कहा कि अगर पुलिस के पास गई तो उनके खिलाफ ही केस दर्ज करवा दूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित महिलाओं की शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसपी दीपक सहारन ने तुरंत महिला थाना पुलिस को आरोपियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में होटल संचालक, उसकी पत्नी व महिला यूट्यूबर सहित चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।


शनिवार को पुलिस ने होटल संचालक प्रिंस अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। जल्द ही आरोपी महिला यूट्यूबर सहित अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी प्रिंस अरोड़ा को अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। इस मामले में जो भी शामिल पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed