फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Hookah bar was running in the restaurant, police team raided

Sirsa News: रेस्टोरेंट में चल रहा था हुक्का बार, पुलिस टीम ने मारा छापा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Hookah bar was running in the restaurant, police team raided
सिरसा। बरनाला रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलाने की सूचना पर पुलिस ने मौके छापेमारी की। इसी दौरान प्रतिबंधित तंबाकू,हुक्का व कोयले के पैकेट मिले। इसके बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक को गिरफ्तार कर लिया। एएसआई संदीप कुमार के नेतृत्व में वीरवार को पुलिस बरनाला रोड पर गश्त कर रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान गुप्तचर से सूचना मिली कि गांव लहरावाली जिला सिरसा निवासी सिमरनजीत सिंह बरनाला रोड स्थित अपने रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलाता है। यहां पर हर रोज लोगों को हुक्का पिलाया जाता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत रेस्टोरेंट में छापा मारा। इसी दौरान एक युवक लोगों को हुक्का देखा दिखाई दिया।
विज्ञापन


पुलिस को देखकर वह भागने लगा,पुलिस कर्मचारियों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सिमरनजीत सिंह बताया। पुलिस ने उससे हुक्का बार का परमिट मांगा,लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने मौके से हुक्का,कोयले के दो पैकेट तंबाकू बरामद किया। इसके बाद आरोपी सिमरनजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच अधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि आरोपी के सिविल लाइन थाना में विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed