फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   holi with shyam baba

Sirsa News: श्याम प्रेमियों ने बाबा संग खेली फूलों से होली

Sun, 15 Feb 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 15 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
holi with shyam baba
अनाज मंडी ​स्थित श्याम बगीची में प्रस्तुती देती हुई भजन गायिका। विज्ञ​प्ति
श्री श्याम बगीची धाम के स्थापना महोत्सव केे 14वें दिन भजन संध्या आयोजित
विज्ञापन

फोटो- 6
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से मंदिर के चौथे 14 दिवसीय स्थापना महोत्सव के 14वें दिन रविवार को बाबा संग फूलों की होली खेली गई। इसके साथ ही भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया गया।

राजेंद्र गनेरीवाला ने गणेश वंदना और हनुमान चालीसा से भजन संध्या का आगाज किया। उन्होंने भजन- गर जोर मेरो चालै तो हीरा मोतियां सै नजर उतार दूं, किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार, कब आएगा मेरा सांवरयिा, कब आएगा मेरा सांवरिया, सांवरे जब तू मेरे साथ है तो फिर डरने की क्या बात है, सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

मंदिर के मुख्य सेवक पवन गर्ग ने बताया कि स्थापना महोत्सव के समापन पर बाबा श्याम का ड्राई फ्रूट व कोलकाता से मंगवाए गए फूलों से शृंगार किया गया। सरदूलगढ़ से आए श्यामप्रेमी रवि गर्ग ने परिवार सहित पूजा-अर्चना में भाग लिया। मंदिर के पुजारी राकेश शास्त्री, हितेश शर्मा, धनंजय शुक्ला, शशिकांत शुक्ला, दुलीचंद शर्मा व सुनील शर्मा ने पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना संपन्न करवाई व बाबा श्याम की पावन ज्योत प्रज्जवलित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से आईं सोनी सिस्टर्स

इसके बाद में दिल्ली से आईं सोनी सिस्टर्स ने भजन- सारा जमाना खाटू वाले श्याम का दीवाना, काली कमली वाला मेरा यार है मेरे मन का मोहन दिलदार है, हम तो बाबा के भरोसे चलते है, फागन आयो रे चलो श्याम के द्वारे, मेरा हाथ पकड़ लो रे कान्हा मन मेरा घबराए, हाथों में लेके निशान चले रे हम तो खाटू धाम चले रे, घुंघटियो आड़ै आ गयो जी मैं देख कोणी पाई बाबा श्याम, मुंछा की मरोड़ यंगो रौब है निरालो, श्याम बगीची में आके अजब नजारा देखा सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी।

निकाला लकी ड्राॅ
इस अवसर पर सभी श्यामप्रेमियों ने बाबा श्याम संग फूलों की होली खेली। भजन संध्या के दौरान लकी ड्राॅ निकाला गया। 21 भाग्यशाली विजेताओं को बाबा श्याम की चांदी की बांसुरी भेंट की गई। समापन अवसर पर मंदिर के मुख्य सेवक पवन गर्ग ने 14 दिन तक लगातार सेवा देने वालों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। बाद में बाबा की आरती की गई और बाबा को भोग लगाकर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed