{"_id":"56f1a5be4f1c1b4304f14da6","slug":"holi-holi-in-sirsa-festival-sirsa-news-hindi-news-students-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली से पहले कॉलेज में छात्राओं ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली से पहले कॉलेज में छात्राओं ने मचाया धमाल
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Wed, 23 Mar 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
होली
- फोटो : Bureau
डबवाली रोड स्थित सीआरडीएवी गर्ल्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मंगलवार को होली की पूर्व संध्या पर होली मिलन उत्सव का आरंभ तिलक समारोह से किया गया। जिसमें गत वर्ष के विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर शिक्षाविद बूटा सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि विविध रंगों का त्योहार होली उल्लास हर्ष व मस्ती का प्रतीक है। यह त्योहार आपसी मेलजोल व भाई चारे का संदेश देता है। आज हम जिंदगी की भाग दौड़ में व्यस्त होकर एक दूसरे से दूर हो रहे है।
विज्ञापन
यही एक ऐसा अवसर है जिसमें हम आपस में मिल-जुलकर भाई चारे का संदेश दे सकते है। छात्राओं द्वारा दी गई अन्य प्रस्तुतियां होलिया में उड़े रे गुलाल, जय जय शिव शंकर, रंग बरसे भीगे चुनर वाली से चारों ओर मस्ती का रंग बिखर गया। बीएड की छात्रा रमनजीत ने होली क्यों मनाते है संदेश के साथ मंच संचालन की भूमिका भी अदा की। मस्ती, उल्लास और आनंद के बीच एक मिनट प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें बिंदी लगाओ व म्यूजिकल चेयर्स, बिना हाथ लगाए केक खाओ जैसी आइटम को सम्मिलित किया गया।
विज्ञापन
पूर्व छात्राओं ने कॉलेज के अनुभवों का इस वर्ष की छात्राओं के साथ साझा किया। इस कार्यक्रम का आकर्षण रहा पेपर डांस जिसमें स्टाफ में अंजू व कंवलजीत विजेता रहे। प्रवक्ता डॉ. कृष्णकांत ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए यह बताया कि यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत है। आज हमें दिखावे की संस्कृति से हटकर संस्कार से जुड़ने की कोशिश करनी है ताकि हम फिर से उसी अपनी विरासत व संस्कृति से जुड़ सके। जिसके कारण भारत देश प्रसिद्ध है। इस अवसर पर कॉलेज प्रवक्ता जगदीप कुमार, अंजु विनायक, सीमा, सुनीता, कंवलजीत, अर्चना जइया, राजन, मुकेश, कांता, रमन आदि स्टाफ सदस्य मौजूद थे।