{"_id":"56f2cbd34f1c1b5559f14d24","slug":"holi-holi-in-sirsa-festival-sirsa-news-hindi-news-kali-holi-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्णकार मनाएंगे काली होली, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्णकार मनाएंगे काली होली, किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Wed, 23 Mar 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
डबवाली में काली पट्टियां बांधकर प्रदर्शन करते स्वर्णकार
- फोटो : Bureau
ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में बुधवार को तीन राज्यों के सैकड़ों स्वर्णकारों ने डबवाली में एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरदूलगढ़, कालांवाली, रामां, बठिंडा, गिदड़बाहा, संगरिया, सिरसा, रानियां, कालांवाली, ऐलनाबाद के स्वर्णकार गांधी चौक में इकट्ठे हुए। स्वर्णकारों ने काले बिल्ले लगाकर काली होली मनाई।
विज्ञापन
इसके बाद स्वर्णकार रोष प्रदर्शन करते हुए बाजारों में निकल गए। स्वर्णकार जवाहर सिंह के कंधे पर बैठी उसकी बेटी जैफनिर ने भी सरकार का जमकर विरोध किया। इस बेटी ने अपने हाथों में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ लिखा पोस्टर पकड़ा हुआ था, जिस पर लिखा था कि हीरे की पहचान तो जोहरी कर सकताहै, पर आपको पहचानने में तो जोहरी भी धोखा खा गए। मोदी साहब!!।
विज्ञापन
क्या ये है स्वर्णकारों के अच्छे दिन? केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुन: गांधी चौक में पहुंचे। इस दौरान शहर थाना पुलिस ने नजर बनाए रखी। एक पीसीआर स्वर्णकारों के पीछे तैनात रही। इससे पूर्व गांधी चौक पर स्वर्णकारों को संबोधित करते हुए सिरसा स्वर्णकार संघ के प्रधान राजकुमार ने कहा कि सरकार द्वारा स्वर्णकारों पर 12.5 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाकर व स्वर्णाभूषण बनाने पर 1 प्रतिशत ड्यूटी लगाकर व्यापारियों पर असहनीय बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया यह काला कानून इंस्पेक्टरी राज को बढ़ाने देने वाला है। उन्होंने कहा कि कानून बनने के बाद स्वर्णकारों को अपना कारोबार करना बेहद मुश्किल हो जाऐगा। कानून के चलते स्वर्ण आभूषण बनाने वाले कारीगर बेकार होकर सड़कों पर आ जाएंगे। जिसके चलते स्वर्णकारों अपना व्यापार बंद करके सरकार के खिलाफ आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन