फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Holi celebration in Shri Khatu Shyam Dham

Sirsa News: श्री खाटू श्याम धाम में होली की धूम

Sat, 15 Mar 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 15 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Holi celebration in Shri Khatu Shyam Dham
सिरसा के श्री खाटू श्याम धाम ढपली बजाकर नृत्य करते श्रद्धालु। 
सिरसा। श्री श्याम परिवार की ओर से रानियां रोड स्थित श्री खाटू श्याम धाम में होली का त्योहार धूमधाम और हर्षाेल्लास से मनाया गया। मंदिर के प्रवक्ता दीपेश गोयल ने बताया कि मंदिर के पुजारियों रामशरण गौतम, उमेश गर्ग और विजेंद्र सिंह ने बाबा श्याम को तिलक लगाकर आयोजन का शुभारंभ किया। श्रद्धालुओं ने तिलक, फूलों और इत्र की होली भी खेली।
विज्ञापन

सभी भक्तों को तिलक लगाकर होली का उत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने चंग धमाल पर नृत्य कर खूब आनंद उठाया। जयपुर से पधारे सुनील शर्मा और प्रवीन पारीक ने राजस्थानी धमाल पर बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के प्रधान डाॅ. श्याम सुंदर गुप्ता ने गणेश वंदना से भजन संध्या कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद कलाकार सुनील शर्मा ने अपनी मधुर वाणी से बैठे खाटू में लगाकर दरबार श्याम धणी राज करे, कीर्तन की है रात-बाबा आज थाने आणो है, खर्चा भेज दे सांवरिया फागन मेलो आयो रे, बाबा श्याम के दरबार मची रे होली बाबा श्याम...भजन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलाकार प्रवीन पारीक ने चंग धमाल से सास उडीके-मेरी ननद उड़ीके, नैना नीचा करले श्याम से मिलावे निताई, गलती तेरी है सरकार, फागण दिखा देयो इक बार, बाबा नाचन दे तेरे भक्तां ने, तेरो खूब सजो शृंगार बाबा नाचन दे, काल रात ने सपणो आयो बाबो हेला मारे, मंदिर में मेरो मन नहीं लागे, मन्ने ले चालो सागे, तुम झोली भर लो भक्तों, रंग और गुलाल से मेरा श्याम बड़ा रंगीला, बाबा श्याम बड़ा रंगीला, मस्तियां बरसेगी कीर्तन में... आदि भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रधान श्याम सुंदर गुप्ता ने बताया कि सुबह 10 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम दोपहर बाद तक चला। इसके बाद आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। इसके बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई। इस मौके पर संजीव गुप्ता, भारत भूषण गुप्ता, संजीव रातुसरिया, सुनील गुप्ता, संतोष रातुसरिया, सरोज अग्रवाल, रेखा रातुसरिया, पूनम रातुसरिया, सरोज बाला, सुषमा मुंदड़ा, मोनिका रातुसरिया, रामकिशन तंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed