{"_id":"44e81636fd36a3b6349d6d1ba54ef716","slug":"hold-on-to-molest-or-else-i-will-be-off-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ करने वाले को पकड़ो, वरना मेरा स्कूल बंद हो जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ करने वाले को पकड़ो, वरना मेरा स्कूल बंद हो जाएगा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Thu, 30 Oct 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ के मामलों को लेकर युवतियों को सुरक्षा दिलाने का प्रशासन और सरकार वादा तो खूब करती है, लेकिन असलियत में उन्हें निभाती नहीं है।
छेड़छाड़ से तंग आकर एक छात्रा ने एसपी को एक माह पहले पत्र लिखा, लेकिन आज तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
युवक द्वारा लगातार पीछा और छेड़छाड़ करने से परेशान 12वीं की इस छात्रा ने पुलिस अधीक्षक को डाक से अपनी शिकायत भेजी, लेकिन आज भी वह युवक उसे तंग कर रहा है।
इससे आहत होकर छात्रा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के दर्द और बेबसी को इस बात से भी समझा जा सकता है कि वह अपने परिजनों को भी इस बारे में नहीं बता सकती क्योंकि उसे डर है कि परिजन उसकी पढ़ाई बंद करवा देंगे।
पुलिस के इस रवैये से कई सवाल खड़े हो गए हैं। अभी कुछ ही दिन पहले सिरसा में ही एक छात्रा छेड़छाड़ से तंग आकर सुसाइड कर चुकी है, इसके बावजूद पुलिस गंभीरता नहीं दिखा रही।
विज्ञापन
डाक से पुलिस अधीक्षक मितेश जैन को भेजी शिकायत में सुरतगड़िया बाजार क्षेत्र निवासी छात्रा ने कहा है कि वह 12वीं में पढ़ती है।
7 सितंबर की शाम करीब साढे़ छह बजे वह कुछ कागजों की फोटोस्टेट करवाने के लिए सदर बाजार में गली सपड़े वाली स्थित एक दुकान में गई।
दुकान में मौजूद एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया। वह डर गई और अपना रिज्यूम सहित अन्य कागजात वहीं पर छोड़कर ही घर आ गई।
पीड़िता का कहना है कि कागजों में उसका नाम, पता व मोबाइल नंबर अंकित था। उक्त युवक ने मोबाइल पर फोन करना शुरू कर दिया और स्कूल आते-जाते उसका पीछा करने लगा।
पीड़िता का आरोप है कि वह युवक उसे रास्ते में जबरन रोकता और छेड़छाड़ करने लगता। पीड़िता का कहना है कि वह घर में सारी बात नहीं बता सकती क्योंकि इसके बाद घरवाले उसकी पढ़ाई बंद करवा देंगे।
16 सितंबर को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को डाक के जरिये अपने शिकायत भेजी। यह शिकायत 22 सितंबर को एसपी कार्यालय में पहुंची।
शिकायत में उक्त युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन आज तक पुलिस ने शिकायत पर कोई एक्शन नहीं लिया।
इसके के चलते पीड़िता काफी परेशान है क्योंकि उक्त युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। थककर पीड़िता ने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।
एबीवीपी ने भी मंगलवार को उठाया था मुद्दा
छेड़छाड़ की शिकायतों को लेकर मंगलवार को एबीवीपी के सदस्यों ने एसडीएम परमजीत सिंह चहल से भी मुलाकात की थी।
एबीवीपी ने एसडीएम को बताया था कि किस प्रकार कॉलेज आते समय और छुट्टी के समय छात्राओं से छेड़छाड़ होती है।
इस पर एसडीएम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सिटी एसएचओ को एक पीसीआर स्थायी तौर पर महिला कॉलेजों के बाहर तैनात करने के आदेश दिए। छात्राओं ने बताया कि कॉलेज के बाहर जाते समय और आते समय मनचले उन्हें परेशान करते हैं।
मुझे कोई जानकारी नहीं
इस मामले के संबंध में मुझे किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। एसपी के पास जो शिकायत आती है वे ही उस पर कार्रवाई करते हैं।
- वीरेंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, सिरसा