फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   hockey player chandani

Sirsa News: बालासर की चांदनी सेन ने हॉकी में हासिल किया मुकाम

Thu, 12 Feb 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 12 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
hockey player chandani
रानियां। हॉकी खिलाड़ी चांदनी सेन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। हौसला बुलंद हो तो कोई भी मुश्किल राह रोक नहीं सकती, इसका जीवंत उदाहरण हैं गांव बालासर की बेटी चांदनी सेन। उनके जीवन में संघर्ष और चुनौतियां हमेशा रही हैं। पिता पप्पू राम शारीरिक रूप से विकलांग हैं और कृषि कार्य करते हैं। माता पम्मी देवी गृहिणी हैं।
इसके बावजूद चांदनी सेन ने हॉकी में राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से नाम कमाया। वर्तमान में वह राजीव गांधी खेल स्टेडियम बालासर में सीनियर नेशनल टूर्नामेंट की तैयारी कर रही हैं। इसके साथ ही आसपास की लगभग 30 लड़कियों को हॉकी की ट्रेनिंग दे रही हैं।
विज्ञापन

चांदनी सेन की हॉकी यात्रा 2018 में शुरू हुई, जब उन्हें पास के गांव नाईवाला के कोच सुरेंद्र ने हॉकी के मैदान में उतारा। शुरुआती विरोध और पारिवारिक रुकावटों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से खंड, जिला और राज्यस्तर के टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2022 में स्नातक प्रवेश के दौरान उन्होंने अमृतसर और कुरुक्षेत्र में हुए प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट खेल दिखाया। 2024 और 2025 में नेपाल में आयोजित नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।

आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद प्राप्त की सफलता : परिवार आर्थिक रूप से सक्षम न होने के बावजूद चांदनी ने ट्यूशन पढ़कर खर्च निकालते हुए तैयारी जारी रखी। बीए फाइनल परीक्षा के समय भी उन्होंने नेपाल में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed