{"_id":"57377a6b4f1c1b7b7a919aa8","slug":"hisar-news-hindi-news-politics-congress-haryana-kumari-sailja-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस और गांधी परिवार को टारगेट कर रही है भाजपा : सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस और गांधी परिवार को टारगेट कर रही है भाजपा : सैलजा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sun, 15 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
कुमारी सैलजा
- फोटो : Bureau
राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश में प्रकाश सिंह कमेटी का कोई औचित्य नहीं है क्योंकि जाट आरक्षण प्रकरण में न्यायिक जांच पहले से ही चल रही है। हरियाणा में हुए उपद्रव में केवल अधिकारी ही नहीं बल्कि भाजपा के नेता भी जिम्मेदार हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा जनहित के मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस और गांधी परिवार को टारगेट कर रही है।
विज्ञापन
वे शनिवार को रानियां में कांग्रेस नेता भीम बंसल के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए जाते समय दिल्ली पुल पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि अगस्ता मामले में सरकार असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाकर कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साध रही है जबकि इस मामले में कांग्रेस नेतृत्व का कोई दोष नहीं है। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लादूराम पूनिया, ओमप्रकाश केहरवाला, होशियारी लाल शर्मा, शीशपाल केहरवाला, गुरनाम सिंह झब्बर, सुभाष जोधपुरिया, पालाराम कंबोज, भूपेंद्र राठौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन