फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Hisar divisional commissioner Chandrashekhar arrived to investigate e-Girdavari, gave instructions to the officers

हिसार मंडल के कमिश्नर चंद्रशेखर ई-गिरदावरी की जांच करने पहुंचे, अधिकारियों को दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hisar divisional commissioner Chandrashekhar arrived to investigate e-Girdavari, gave instructions to the officers
कालांवाली में ई-गिरदावरी की जांच पड़ताल करते कमीशनर चंद्रशेखर - फोटो : Sirsa
कालांवाली। हिसार मंडल के कमीशनर चंद्रशेखर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांवों में जाकर ई-गिरदावारी की जांच पड़ताल की और साथ में उपमंडल की अनाज मंडी व खरीद केंद्र में पहुंचकर धान खरीद का निरीक्षण किया। हिसार मंडल के कमिश्नर चंद्रशेखर ने पहले गांव लक्कड़वाली व गांव दौलतपुर खेड़ा में जाकर ई-गिरदावरी की जांच की। इसके बाद उन्होंने शहर की अतिरिक्त अनाज मंडी में पहुंचकर धान खरीद का निरीक्षण कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडी में सभी प्रकार की व्यवस्था ठीक से पाई गई। इस दौरान डीएफएससी सुरेंद्र सैनी, एसडीएम उदय सिंह, नायब तहसीलदार राम निवास, मार्केट कमेटी सचिव मेजर सिंह, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर चंद्रमोहन सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर चंद्रशेखर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मंडी में किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े। खरीद कार्यों के बारे में किसानों की समस्याओं का तत्परता से प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करे और खरीद को सुचारू रूप से चलाएं। खराब मौसम को देखते हुए मंडी में फसलों को अच्छी तरह से ढकने के प्रबंध रखे। सरकार द्वारा निर्धारित हिदायतों अनुसार ही किसानों की फसल खरीदी जाएं और उनका भुगतान भी समयावधि में कराना सुनिश्चित करें। मंडियों में लिफ्टिंग कार्य में भी तेजी लाने के लिए खरीद एजेंसियों को दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा कमिश्नर चंद्रशेखर ने कहा कि गिरदावरी बहुत महत्वपूर्ण कार्य है। सरकार के आदेशानुसार राजस्व विभाग, कृषि विभाग, पंचायत विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सरकारी योजनाओं को सफल बनाने के लिए गांवों में ई-गिरदावरी का कार्य किया जा रहा है। इसलिए यह कार्य शत प्रतिशत ठीक होना चाहिए।
विज्ञापन

किसानों ने फसलों की वेरिफिकेशन के दौरान गलतियों के कारण आ रही परेशानी से करवाया अवगत
किसानों ने कमिश्नर चंद्रशेखर को बताया कि उपमंडल के लगभग सभी गांवों में फसल पंजीकरण की वेरिफिकेशन के दौरान उगाई गई फसल की जगह कोई अन्य फसल दिखाए जाने के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिन किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पर फसल पंजीकरण करवाकर उगाई गई फसल में धान दिखाया था। उन पर पटवारियों द्वारा वेरिफिकेशन में रूई दिखा दी गई है और जिन किसानों ने रूई दिखाई थी उनकी जगह धान की फसल दिखा दी गई है। ऐसे भी कई किसान है जिनकी उगाई गई फसल की जगह अन्य कोई फसल दिखाई गई है। जिसके कारण किसानों को अपनी फसल मंडी में बेचने में परेशानी पैदा हो रही है। इसके अलावा कई बैंकों का आपस में मर्ज होने के बाद बैंकों का आईएफएससी कोड बदले जाने के कारण भी किसानों की पेमेंट अटकने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। जिस पर कमिश्नर चंद्रशेखर ने एसडीएम उदय सिंह और नायब तहसीलदार राम निवास को किसानों को आ रही परेशानियों का तुरंत समाधान करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed