फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Highway being one-way becomes a problem for farmers

Sirsa News: हाईवे वन-वे होना किसानों के लिए बना आफत

Fri, 12 Apr 2024 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 12 Apr 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Highway being one-way becomes a problem for farmers
सिरसा। सरसों और गेहूं का सीजन शुरू हो चुका है। बड़े स्तर पर किसान सरसों और गेहूं लेकर मंडियों में पहुंच रहे है। वहीं डबवाली नेशनल हाईवे से गेहूं व सरसों लेकर आने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घग्गर पुल पर हाईवे को वन वे किया हुआ है। वन वे होने के कारण दिन में कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। रोडवेज की बसों से लेकर किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉली इस जाम में फंस जाती हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी सुबह 7 बजे एक तूड़ी की ट्रैक्टर ट्रॉली और कंबाइन मशीन के साथ पुल पर आने से जाम लग गया। 10 मिनट तक जाम लगा रहने के कारण दोनों ओर आधा-आधा किलोमीटर लंबा जाम देखने को मिला। किसी ने पुलिस को सूचित किया तो मौके पर राइडर पहुंचे और जाम खुलवाने का काम किया। यह आज के हालात नहीं है। हर रोज दिन में कई बार बड़े वाहनों के एक साथ पुल पर आ जाने से जाम लग जाता है। जिसके कारण किसानों, बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों व अन्य वाहन चालकों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

दो माह से ज्यादा वक्त से है बंद
किसान आंदोलन को लेकर किसानों के दिल्ली कूच ऐलान के चलते पुलिस प्रशासन ने फरवरी माह में पुल को दोनों ओर से बंद किया था। फरवरी माह में बाइक से घग्गर पर बने रेलवे के पुल को क्रॉस करते हुए दो युवकों की मौत हो गई थी। मौत के बाद प्रशासन ने 24 घंटे अंदर ही पुल को वन वे कर दिया गया और एक साइड आम आदमी के लिए खोल दी गई। एक माह बीत जाने के बाद भी पुल की दूसरी साइड को नहीं खोला गया है। जिस तरह से बड़े वाहन एक साथ पुल पर आ जाते है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात के समय गुजरते है तूड़ी की ट्रॉलियां व ओवरलोडिंग ट्रक
सरसों और गेहूं का सीजन होने पर तूड़ी से भरे हुई ओवरलोडिंग ट्रॉलियां और ओवरलोडिंग ट्रक घग्गर पुल से गुजरते हैं। वन-वे होने के कारण रात के समय इन वाहनों के कारण कोई भी बढ़ा हादसा हो सकता है। एक माह तक इसी प्रकार से सरसों और गेहूं की तूड़ी के ढोने का कार्य चलेगा। भारी वाहन इस पुल से गुजरेंगे। ऐसे में लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पुल के दूसरे हिस्से को भी खोला जाए। ताकि किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed