{"_id":"58a49d644f1c1bcc57d83e79","slug":"hightech-technology-in-govt-school-in-sirsa-mantain-cctv-cameras-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 साल पुराना राजकीय कन्या विद्यालय हाईटेक, सभी कमरों में सीसीटीवी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 साल पुराना राजकीय कन्या विद्यालय हाईटेक, सभी कमरों में सीसीटीवी
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के 80 वर्ष पुराने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रदेश का पहला ऐसा विद्यालय बन गया है, जिसके सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। विद्यालय को सौंदर्यीकरण में भी 50 हजार रुपये का इनाम मिल चुका है।
विज्ञापन
प्रिंसिपल राजकुमार मेहता, मौलिक मुख्याध्यापक जगसीर सिंह और अन्य स्टाफ सदस्यों के प्रयासों से सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम पूरा हुआ है। कुछ दानी सज्जनों ने भी स्कूल में सीसीटीवी दान में दिए, जिससे विद्यालय पूरी तरह हाईटेक हो पाया है। अब अभिभावक किसी भी समय स्कूल में प्रिंसिपल कार्यालय में आकर देख सकते हैं कि उनका बच्चा अपनी कक्षा में पढ़ रहा है।
विज्ञापन
प्रिंसिपल ने बताया कि वर्तमान में असुरक्षा के माहौल को देखते हुए कन्या विद्यालय में इसकी जरूरत महसूस की जा रही थी। साथ ही सभी कैमरों को इंटरनेट से जोड़ दिया गया है। इससे प्रिंसिपल एक छोटी सी क्लिक पर स्वयं, बीईईओ ऑफिस में अथवा डीईओ द्वारा भी विद्यालय की सारी गतिविधियों को देखा जा सकता है। इससे बच्चों में अनुशासन की भावना पैदा होगी और पढ़ाई में भी रुचि बढ़ेगी।
विज्ञापन
सभी अध्यापकों ने भी इस बात पर खुशी जताई कि यह विद्यालय अब हाईटेक एवं सुरक्षा के प्रति पूरी तरह सजग हो गया है। प्रिंसिपल ने बताया कि जब से वह इस विद्यालय में आए हैं, तभी से सीसीटीवी कैमरे लगवाने और विद्यालय की उन्नति के लिए प्रयासरत हैं। विद्यालय को सौंदर्यीकरण में भी 50 हजार का इनाम मिल चुका है। मेहता ने इसके लिए सभी दानी सज्जनों, स्टाफ सदस्यों, मौलिक मुख्याध्यापक जगसीर सिंह को बधाई देते हुए उनका धन्यवाद भी किया।