फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   High court took cognizance of increasing cases of smuggling, fast truck NDPC court established in Sirsa

Sirsa News: तस्करी के बढ़ते मामलों पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, सिरसा में स्थापित हुई फास्ट ट्रक एनडीपीसी अदालत

Wed, 26 Apr 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 26 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
High court took cognizance of increasing cases of smuggling, fast truck NDPC court established in Sirsa
हितेश चतुर्वेदी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में मादक पदार्थ तस्करी के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने सिरसा में विशेष न्यायालय स्थापित कर दिया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. अशोक कुमार को विशेष न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
न्यायाधीश डॉ. अशोक कुमार की कुशल कार्य प्रणाली को देखते हुए हाई कोर्ट ने उन्हें विशेष न्यायालय का न्यायाधीश बनाया है। विशेष न्यायालय में मादक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के मामलों की सुनवाई होगी। हाई कोर्ट ने जारी आदेश में बताया है कि विशेष न्यायालय फास्ट ट्रैक कोर्ट की भांति भी काम करेगा।
विज्ञापन

हाई कोर्ट के आदेशानुसार एक मई से विशेष न्यायालय में मामलों की सुनवाई शुरू हो जाएगी। जिलेभर की जिस भी कोर्ट में मादक पदार्थ अधिनियम के केस चल रहे हैं, वे सभी विशेष न्यायालय में शिफ्ट हो जाएंगे। अभी न्यायालयों में मादक पदार्थ अधिनियम के 2700 मामले लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में प्रतिदिन मादक पदार्थ अधिनियम के करीब तीन नए केस दर्ज होते हैं। अब लगातार बढ़ती जा रही संख्या को देखते हुए हाई कोर्ट ने सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के मामलों के लिए स्पेशल कोर्ट स्थापित करने का फैसला लिया। अब विशेष न्यायालय में मादक पदार्थ अधिनियम केसों की फास्ट ट्रैक कोर्ट की तर्ज पर तेजी से सुनवाई होगी और फैसला आने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। संवाद


वर्जन
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने मादक पदार्थ अधिनियम मामलों के लिए सिरसा में विशेष न्यायालय स्थापित करने का बहुत अच्छा फैसला लिया है। सिरसा जिले को फास्ट ट्रैक कोर्ट की तर्ज पर एनडीपीएस एक्ट के लिए स्पेशल कोर्ट की बहुत जरूरत थी। इससे एनडीपीएस एक्ट केसों का जल्द निपटारा होगा और तस्कर ज्यादा दिनों तक जेल की सलाखों के बाहर नहीं रह सकेंगे। जिला पुलिस हर रोज तस्करों की धरपकड़ कर उन्हें गिरफ्तार कर रही है। ---उदय सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed