फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Heroin supplier with a 5 thousand reward arrested from Chandigarh

Sirsa News: 5 हजार का इनामी हेरोइन सप्लायर चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Fri, 17 Jul 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 17 Jul 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Heroin supplier with a 5 thousand reward arrested from Chandigarh
डबवाली। एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) डबवाली ने 5 हजार रुपये के इनामी हेरोइन सप्लायर सलीम उर्फ भीमा को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी 292.096 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में थाना कालांवाली में दर्ज प्राथमिकी में वांछित था।
विज्ञापन

एसपी जसलीन कौर ने बताया कि 5 जून 2025 को एएनसी ने नाकाबंदी के दौरान आकाशदीप सिंह उर्फ जानी को 292.096 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने खुलासा किया था कि हेरोइन सलीम उर्फ भीमा से खरीदी थी। इसके बाद आरोपी को मामले में नामजद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। हाल ही में एएसआई रणजोध सिंह के नेतृत्व में टीम ने चंडीगढ़ से उसे गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed