फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Heroin smuggler arrested and sent to jail

Sirsa News: ओढ़ा पुलिस ने हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Wed, 02 Oct 2024 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 02 Oct 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Heroin smuggler arrested and sent to jail
ओढां। एनडीपीएस के मामले में ओढ़ा पुलिस ने गुरसेवक सिंह वासी फत्ता खेड़ा जिला मुक्तसर पंजाब को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि 16 अगस्त को सीआईए डबवाली ने कुलदीप कुमार वासी चोरमार से 9.45 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी ने अपने बयान में बताया था कि वह गुरसेवक सिंह से हेरोइन से खरीदकर लाया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गुरसेवक को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



जुआ राशि तीन लाख रुपये सहित 17 आरोपी दबोचे

सिरसा। सीआईए पुलिस ने रानियां रोड क्षेत्र से जुआ खेल रहे 17 लोगों को काबू किया है। पुलिस ने मौके से तीन लाख सात हजार रुपये की जुआ राशि बरामद की।


सीआईए प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान शहर के रानियां रोड क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि रानियां रोड क्षेत्र में दीपक कुमार उर्फ काका अपने खाली पड़े नोहरे में जुआ खिलवा रहा है। इस आधार पर पुलिस टीम ने मौका पर दबिश देकर जुआ खेल रहे सभी 17 लोगों को जुआ राशि और ताश के साथ काबू कर लिया।
विज्ञापन




इनकी पहचान जाखोद खेड़ा निवासी सुमर सिंह, गदराना निवासी लखविंदर सिंह, सुभाष बस्ती निवासी मनोज, डी ब्लॉक निवासी सौरभ, जेजे कॉलोनी निवासी सनी, एमसी कॉलोनी निवासी रामकुमार, रानियां रोड निवासी केवल कृष्ण, बरनाला रोड निवासी मोहित, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बरनाला रोड निवासी हरभगवान, फतेहाबाद निवासी सुरेश कुमार, अमित, जुगल किशोर, जिला हिसार के पटेलनगर निवासी बंशीलाल, अग्रोहा निवासी राजेंद्र, राधा कृष्ण, वीरेंद्र और बठिंडा पंजाब निवासी गुरदेव सिंह के रूप में हुई है। इन लोगों के खिलाफ शहर थाने में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed