{"_id":"e972591d0e14ac3cedfd19794e4fa49f","slug":"here-ram-is-protecting-ramlila-audience-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां रामलीला के दर्शकों की रक्षा कर रहे राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां रामलीला के दर्शकों की रक्षा कर रहे राम
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Sun, 28 Sep 2014 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के दौरान शहर में दो बड़ी रामलीलाएं चल रही हैं। एक विष्णु क्लब और दूसरी श्रीरामा क्लब की। दोनों रामलीलाओं में अच्छी खासी भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन
जिसे देखने रात में महिलाओं की अच्छी खासी संख्या आती हैं। ऐसे में रामलीलाओं देखने आने वाले लोगों की सुरक्षा राम भरोसे ही है।
सुरक्षा को देखते हुए आयोजकों ने दो दिन पहले ही एसपी को ज्ञापन सौंप दे दिया। जिस पर पुलिस की ओर से अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया।
रामलीलाओं के पास लगाते हैं चक्कर
पुलिस का कहना है उसके पास कुल आठ पीसीआर हैं। सभी को रात में गश्त पर रहती हैं। रामलीलाओं के दौरान एक जगह पुलिस नहीं खड़ी रह सकती।
पुलिस को दूसरी चीजों का भी ध्यान रखना होता है। चुनाव में हर नाकों पर करीब छह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहती है। वहां लेडी पुलिस को भी अकेले नहीं खड़ा किया जा सकता।
विज्ञापन
उनके साथ भी कम से कम एक पुलिसकर्मी चाहिए। इस दौरान वे समय-समय पर रामलीलाओं के पास गश्त करते हैं।
नौ बजे से ही शुरू शहर में रात नौ बजे से ही रामलीलाएं शुरू हो जाती हैं, जो देर रात 12 से एक बजे तक चलती है।
ऐसे में देर रात तक घर जाने वाले लोगों को सुरक्षा की दरकार रहती है। इनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। आयोजकों ने इसके लिए पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है।
महिलाओं को दी सलाह
इस बारे में सिटी थाना प्रभारी सुरेश पाल ने कहा कि महिलाएं रामलीलाएं देखने के दौरान गहने इत्यादि पहन कर न आएं।
क्योंकि असामाजिक तत्व ऐसी जगहों पर ही स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देते हैं। चुनाव में व्यस्तता के कारण बिल्कुल समय नहीं मिल पा रहा है।
मिलनी चाहिए पुलिस सुरक्षा
विष्णु क्लब के प्रधान अजय ऐलावादी और रामाक्लब के महासचिव गुलशन गाबा ने अमर उजाला को बताया कि महिलाओं की अच्छी खासी संख्या रामलीला को देखने आ रही है।
ऐसे में उनकी सुरक्षा का दायित्व पुलिस का बनता है। कम से कम प्रशासन महिला पुलिस का प्रबंध कराए। कवंल ग्रेवल के कार्यक्रम में भी पुलिस से सुरक्षा मांगी गई थी पर पुलिस ने कोई सुरक्षा नहीं दी।
विज्ञापन