फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Heavy rain expected for five days, 31 lakh quintal wheat and 1.65 lakh quintal mustard lying in the open

Sirsa News: पांच दिन तक तेज बारिश के आसार, 31 लाख क्विंटल गेहूं और 1.65 लाख क्विंटल सरसों खुले में पड़ा

Sun, 30 Apr 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 30 Apr 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain expected for five days, 31 lakh quintal wheat and 1.65 lakh quintal mustard lying in the open
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। फसल खरीद का सीजन खत्म होने वाल है, लेकिन मंडियों में अभी सिर्फ 50 फीसदी गेहूं का उठान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पांच दिन तक बारिश के आसार हैं। ऐसे में एक फिर भी अनाज बारिश में भीग सकता है। जिले की मंडियों में अभी 31 लाख क्विंटल गेहूं और 1.65 लाख क्विंटल सरसों खुले में पड़ा है।
उठान में देरी होने के कारण आढ़तियों ने मंडी में ही गेहूं के बड़े-बड़े स्टैग लगाए गए हैं। कई बार पत्र लिखने के बाद मंडियों में उठान का काम तेज हुए तो अब गोदामों में लेबर की कमी के चलते गेहूं से लदे ट्रक खाली होने में भी समय लग रहा है।
विज्ञापन

जिले में 68 लाख 51 हजार 85 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें से 37 लाख 10 हजार 563 क्विंटल गेहूं का उठान हुआ है। उसे एफसीआई के अलग-अलग गोदामों में पहुंचाया जा चुका है। जिले में 31 लाख 40 हजार 522 क्विंटल गेहूं खुले में पड़ा है। ऐसे में बारिश होती है तो गेहूं भीगने के बाद खराब होने की भी आशंका बनी हुई है। मंडियों में आढ़तियों ने गेहूं को बारिश से बचाने के लिए स्टैग लगा दिए हैं, लेकिन उस पर तिरपाल डालने व बचाव के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं है। पांच दिन तक बारिश की चेतावनी के बाद गेहूं को नुकसान पहुंचने का भी डर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीद केंद्रों पर न शेड की व्यवस्था न तिरपाल की
जिले में 64 केंद्रों पर गेहूं की खरीद का काम किया जा रहा है। शहर में स्थित मंडियों में आवक अधिक होने के चलते यहां पर उठान के लिए ट्रकों की संख्या भी अधिक लगाई गई है, लेकिन खरीद केंद्रों पर स्थिति बेहद ही खराब है। खरीद केंद्रों पर न तो शेड की कोई व्यवस्था है और न ही तिरपाल की। इसके कारण खरीद केंद्रों पर गेहूं अधिक खराब होने का डर बना हुआ है। उठान में देरी होने के चलते प्रशासन ने करीब 10 बार ठेकेदारों व एजेंसियों को नोटिस देने के बाद स्थिति में सुधार हुआ है। अब गोदामों में लेबर की कमी के चलते ट्रक भी समय पर खाली नहीं हो पा रहा है। जिले में 40 के करीब खरीद केंद्रों पर शेड की कोई व्यवस्था तक नहीं है। यहां पर उठान का काम भी धीमी गति से चल रहा है।

आज सरसों की सरकारी खरीद का अंतिम दिन
नैफेड की तरफ से खरीद बंद किए जाने के चलते मंडियों में किसान सरसों लेकर पहुंच रहे हैं। हालांकि हैफेड की ओर से सरकारी खरीद की जा रही है। हैफेड ने भी सिर्फ सोमवार को ही सरसों की खरीद एमएसपी पर करने का ऐलान किया गया है। अभी जिले में काफी किसानों की सरसों घर पर ही पड़ी है। सरकारी खरीद बंद होने के कारण किसानों को परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। शनिवार को 61 हजार क्विंटल सरसों की आवक मंडियों में हुई थी। इससे पहले 40 हजार क्विंटल के करीब सरसों की आवक हर रोज हो रही थी।


मंडियों में आवक व उठान की स्थिति
अनाज, क्विंटल
गेहूं की आवक : 6851085
सरकारी खरीद : 6709476
प्राइवेट खरीद : 48184
उठान: 3710563
शेष उठान: 3140522
-------
सरसों की आवक : 777725
सरकारी खरीद : 543744
प्राइवेट खरीद : 230120
उठान : 611964
शेष उठान: 165761
---------
मंडियों में हुई खरीद
मंडी, खरीद
सिरसा: 1500385
डबवाली: 1552025
कालांवाली: 1297364
ऐलनाबाद: 640601
रानियां: 1244448
डिंग: 474653



मंडियों में शेड के बाहर पड़े गेहूं का पहले उठान करने को लेकर आढ़तियों को पत्र जारी किया गया है। बारिश के अलर्ट के चलते पहले ही आढ़तियों को तिरपाल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं ताकि बारिश में गेहूं भीग न सके। एजेंसियों को भी उठान में तेजी लाने को लेकर कहा गया है। -वीरेंद्र मेहता, सचिव मार्केट कमेटी, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed