फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Hearing of Ranjit Singh murder case, two units of CRPF deployed in the city

रणजीत सिंह हत्या मामले की सुनवाई, शहर में सीआरपीएफ की दो टुकड़ियां तैनात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hearing of Ranjit Singh murder case, two units of CRPF deployed in the city
बरनाला रोड पर वाहन चालक से पूछताछ करते पुलिस कर्मी और तैनात सीआरपीएफ के जवान - फोटो : Sirsa
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा के पूर्व मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या मामले में हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी। रणजीत सिंह की हत्या के आरोप डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर लगे हैं। जिसके चलते जिला पुलिस अलर्ट पर है। डेरे की तरफ आने जाने वाले रास्तों पर नाके लगा पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के अलग-अलग स्थानों पर सीआरपीएफ की दो टुकड़ी तैनात की गई है।
विज्ञापन

शहर की सुरक्षा को लेकर उपायुक्त अनीश यादव और एसपी डॉ. अर्पित जैन ने डेरा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों से पहले ही बैठक कर डेरे में भीड़ एकत्र न करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद डेरा प्रबंधक कमेटी सदस्यों ने प्रशासन का सहयोग देने का आश्वासन दिया था। वहीं एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि डेरे में आने जाने वालों और अन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। कमेटी सदस्यों के साथ भी लगातार संपर्क रखा हुआ है। ताकि कोई भी शरारती तत्व हुड़दंग या शरारत न कर सकें।
विज्ञापन

शहर के चौक चौराहों पर तैनात है भारी पुलिस बल
कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शहर में भी चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। संदिग्ध वाहन चालकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वहीं पुलिस के जवान वाहन चालकों से पूछताछ भी रहते हुए दिखाई दे रहे हैं। शहर के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल वर्दी में तैनात किए पुलिस के जवान
डेरे के आसपास के क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की ओर से सिविल वर्दी में भी जवान तैनात किए गए है। हालांकि शहर में पहले से ही तैनात सीआरपीएफ की दो टुकड़ी अलग-अलग स्थानों पर तैनात है। डेरे में आने जाने वाहन चालकों से पूछताछ भी की जा रही है और गश्त भी बढ़ाई गई है।

जिले में पुलिस अलर्ट पर है। डेरा क्षेत्र और शहर के अन्य स्थानों पर पुलिस के जवान तैनात है। डेरा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों से बैठक हो चुकी है। डेरे में भीड़ एकत्र न करने को लेकर कमेटी के सदस्यों ने आश्वासन दिया है।
-डॉ. अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed