फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Health department team filled four samples from Panj Tara Hotel

Sirsa News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंज तारा होटल से भरे चार सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Health department team filled four samples from Panj Tara Hotel
पंज तारा होटल का निरीक्षण करते खाद्य एवं सुरक्षा अ​धिकारी डॉ. भंवर सिंह ।
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग के खाद्य एवं सुरक्षा शाखा अधिकारी की टीम ने शुक्रवार को शहर के आंबेडकर चौक के पास स्थित पंज तारा होटल का निरीक्षण करते हुए चार सैंपल भरे हैं। टीम की ओर से यहां से दही, पनीर, आटा और मिर्ची पाउडर का सैंपल भरा गया है। वहीं अधिकारियों ने होटल संचालक को साफ-ेसफाई रखने व अच्छी क्वालिटी की खाद्य सामग्री रखने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर बाद खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डॉ. भंवर सिंह ने सीएम विंडो में लगी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए होटल का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां पर साफ-सफाई की स्थिति काफी खराब मिली। जबकि होटल संचालकों की तरफ से निम्न क्वालिटी का सामान रखा मिला। जिसके पश्चात टीम ने यहां पर दही, पनीर, आटा और लाल मिर्ची पाउडर के सैंपल भरे हैं। टीम की ओर से सैंपलों की जांच के लिए उन्हें लैब में भेजा है। जिसके पश्चात विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं अधिकारियों ने होटल संचालक को भी फटकार लगाते हुए उन्हें साफ-सफाई बेहतर रखने व उच्च क्वालिटी का सामान का ही इस्तेमाल करने को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सीएम विंडो में शिकायत आने के बाद कार्रवाई की गई है। चार सैंपल भरने के बाद उन्हें लैब में जांच के लिए भेजा गया है। सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. भंवर सिंह, जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed