फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Health department raids in Barnala, two arrested including LT for checking fetus gender

Sirsa News: स्वास्थ्य विभाग ने बरनाला में मारा छापा, भ्रूण लिंग जांच करने पर एलटी सहित दो काबू

Fri, 21 Jul 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 21 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Health department raids in Barnala, two arrested including LT for checking fetus gender
स्वास्थ्य  विभाग की टीम की ओर से बरामद की गई अल्ट्रासाउंट की पोर्टेबल मशीन ।
सिरसा। सिरसा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को पंजाब के बरनाला स्थित सुनाम में एक क्लीनिक पर छापा कर भ्रूण लिंग जांच करते हुए एक लैब टेक्नीशियन और क्लीनिक संचालक को काबू किया है। आरोपियों की तरफ से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन के माध्यम से महिला के गर्भ में लड़का या लड़की होने की जानकारी दी जाती थी। क्लीनिक की तलाशी लिए जाने के बाद यहां पर गर्भपात करने के औजार भी टीम ने बरामद किए हैं। वहीं, सुनाम पुलिस अब मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. संकेत सेतिया ने बताया कि बरनाला के सिविल सर्जन की ओर से सिरसा सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र कुमार भांभू को पत्र लिखकर भ्रूण लिंग जांच को लेकर कार्रवाई के लिए टीम भेजने की मांग की थी, जिसके पश्चात सिरसा से स्वास्थ्य विभाग के सुरेंद्र, दीपक और राजरानी की टीम गठित कर बरनाला भेजा गया था। 19 जुलाई को उन्होंने उक्त आरोपियों के साथ संपर्क किया और भ्रूण लिंग जांच करने को लेकर बातचीत की। भ्रूण लिंग जांच करने के लिए उनका 35 हजार रुपये में सौदा तय हुआ, जिसके पश्चात वह बीते दिन वीरवार को बरनाला के सुनाम में पहुंचे। सुबह नौ बजे उन्हें ऊधम सिंह चौक के पास स्थित राधा अस्पताल में बुलाया गया। यहां पर उनका संपर्क क्लीनिक संचालक नीरजा के साथ हुआ, जिसने अपने घर में ही क्लीनिक चलाया हुआ था। सवा नौ बजे के बाद क्लीनिक संचालक ने निजी लैब टेक्नीशियन मलकीत सिंह को भ्रूण लिंग जांच करने के लिए बुलाया। मलकीत ने आते ही पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से भ्रूण लिंग जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी। इशारा मिलते ही टीम ने छापा मारा और मशीन से भ्रूण लिंग जांच करते हुए दो आरोपियों को काबू कर लिया। इसके पश्चात पुलिस को सूचना दी। वहीं क्लीनिक की जांच किए जाने के बाद टीम को यहां से गर्भपात करने के औजार भी मिले हैं।
विज्ञापन

वहीं, डॉ. संकेत ने बताया कि आरोपी मलकीत सिंह पर पहले ही हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में सात मामले दर्ज हैं। इसके अलावा क्लीनिक में अन्य कई महिलाएं भी भ्रूण लिंग जांच करवाने के लिए आई हुईं थी। बरनाला टीम में डॉ. प्रवेश कुमार, डॉ. गुरमिंद्र औजला, डॉ. आंचल कश्यम, डॉ. शीखा, गुरजीत सिंह, हरजीत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed