फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Health department gave five samples filled with dairies, gave instructions to improve the system

स्वास्थ्य विभाग ने डेयरियों से भरे पांच सैंपल, व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Health department gave five samples filled with dairies, gave instructions to improve the system
डेयरी से दूध व पनीर के सैंपल लेते खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम - फोटो : Sirsa
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के कई डेयरियों पर कार्रवाई कर खाद्य वस्तुओं से सैंपल भरे हैं। टीम ने अलग-अलग दुकानों से पांच नमूने लिए है। विभाग की टीम ने दूध के दो, पनीर के एक, देसी घी का एक और दही का एक नमूना लिया है। जिनकी रिपोर्ट आने के बाद विभाग की उक्त डेयरी संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को शुद्ध का युद्ध अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की ओर से शहर के आईटीआई रोड, शिव चौक, सुरतगढ़िया चौक और घंटा घर चौक पर बड़ी डेयरियों पर कार्रवाई की गई। जिसके बाद विभाग की टीमों ने डेयरियों पर व्यवस्था, साफ सफाई और लाइसेंस की जांच की। इस दौरान दो डेयरी संचालकों की ओर से लाइसेंस के लिए अप्लाई किए जाने की जानकारी दी गई। जबकि एक डेयरी संचालक ने दुकान के बाहर लाइसेंस नहीं चस्पा रखा था। जिसके बाद अधिकारियों ने डेयरी संचालक को लाइसेंस की प्रति दुकान के बाहर चस्पाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दूध और अन्य वस्तुओं के भरे सैंपल
खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की ओर से इससे पहले भी कई दुकानों से दूध, दही, पनीर और अन्य वस्तुओं के सैंपल लिए गए है। विभाग की ओर से लगातार सैंपल लेने की प्रक्रिया चलाए जाने की प्लानिंग की जा रही है। जिसके तहत लोगों को शुद्ध सामान प्राप्त हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के अलग-अलग स्थानों से दूध, दही, पनीर और घी के सैंपल लिए गए है। विभाग की ओर से लगातार सैंपल लेने की प्रक्रिया जारी रहेगी।
डॉ. सुरेंद्र पूनिया, जिला खाद्य एवंम सुरक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed