फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   He is going from village to village and inspiring children to study Sanskrit.

Sirsa News: गांव-गांव जाकर बच्चों को संस्कृत पढ़ने के लिए कर रहे प्रेरित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
He is going from village to village and inspiring children to study Sanskrit.
सिरसा। स्कूल में विद्या​र्थियों को संस्कृत विषय के प्रति जानकारी देते हुए ​शिक्षक। महाविद्यालय
सिरसा। श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय, सिरसा ने बीए शास्त्री के सत्र 2026-27 के दाखिले के लिए गांव गांव जाकर विद्यार्थियों को संस्कृत की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सिरसा और फतेहाबाद दोनों जिलों के स्कूलों में महाविद्यालय की सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। इतना ही नहीं संस्कृत में बच्चे कैसे अपना भविष्य बना सकते हैं और भारत में संस्कृत को कैसे बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन

इस बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है। मुख्य रूप से बारहवीं तक के स्कूलों के विद्यार्थियों से संपर्क साधा जा रहा है। श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार बंसल, प्रबंधक बजरंग पारिक, प्राचार्य गणेश शंकर संयुक्त रूप से अभियान चला रहे हैं। इस कड़ी में अभी तक सिरसा व फतेहाबाद के अनेक स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को संस्कृत महाविद्यालय में पढ़ने के फायदों के बारे में अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत गांव कागदाना, पीली मंदोरी, नहराना, नाथूसरी कलां, जमाल, दुकड़ा, गुडियाखेड़ा, भट्टू, मेहुवाला, बन मंदोरी, शाहपुरिया, फूलकां, अली-मोहम्मद सहित कई गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विद्यार्थियों को संस्कृत महाविद्यालय के बारे में विस्तार से बताया। स्कूली बच्चों में भी संस्कृत विषय को लेकर काफी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवोकेट सुरेंद्र बंसल ने बताया कि महाविद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को कम फीस में अध्ययन करवाते हैं। उन्होंने संस्कृत विश्वविद्यालय और हरियाणा संस्कृत अकादमी से मिलने वाली प्रतिवर्ष 12000 रुपये छात्रवृत्ति तथा अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग को मिलने वाली 11000 रुपये और 8000 रुपये की छात्रवृत्ति के विषय में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed