फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana Steelers achieved first position in cricket

Sirsa News: क्रिकेट में हरियाणा स्टीलर्स ने हासिल किया प्रथम स्थान

Sat, 22 Mar 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 22 Mar 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Haryana Steelers achieved first position in cricket
प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले छात्रों को सम्मानित करते हुए स्टाफ के सदस्य। 
ओढां। गांव पन्नीवाला मोटा में स्थित चौ. देवीलाल राजकीय इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता रोमांचक खेलों के बीच संपन्न हो गई। इस खेल प्रतियोगिता में क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम, डिस्कस थ्रो सहित अन्य खेल मुकाबले हुए जिनमें संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता में हरियाणा स्टीलर्स टीम ने प्रथम व राइजिंग वॉरियर्स टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर पन्नीवाला मोटा की ग्राम सरपंच मंजूबाला बैनीवाल, प्रतिनिधि प्रदीप बैनीवाल व केनरा बैंक के मैनेजर रवि चौधरी ने मुख्य रूप से शिरकत की।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्य अतिथियों ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी अपना एक अलग महत्व है। खेलों से जहां शारीरिक एवं मानसिक विकास को गति मिलती है तो वहीं आत्मविश्वास एवं आपसी प्रेम-भाईचारे को भी बढ़ावा मिलता है। वहीं संस्थान की डायरेक्टर-प्रिंसिपल डॉ. मीना कुमारी ने कहा कि सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने के साथ-साथ इस ऊर्जा को अपने भविष्य निर्माण व समाज कल्याण हेतु प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार देखा जाता है कि विद्यार्थी शिक्षा के बोझ या असफलता से तनाव में आ जाते हैं। ऐसे में खेल एवं अन्य गतिविधियां काफी सहायक सिद्ध होती हैं। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में पन्नीवाला मोटा के खेल कोच डॉ. अनिल कस्वां, पीटीआई कुलदीप सिंह, सुरेन्द्र कुमार, डीपीई राजेश कुमार, रामवीर सिंह, पीजीटी दयाराम, स्पोर्टस इंचार्ज रुबी सथियाला, रमन कंबोज व कृष्ण कुमार का विशेष योगदान रहा। विजेता प्रतिभागियों एवं टीमों को संस्थान प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


यह रहे परिणाम
बैडमिंटन (एकल) में छात्रों में अभिषेक प्रथम, यश शर्मा द्वितीय व आकाश तृतीय रहा। वहीं छात्राओं में तनुश्री आनंद प्रथम, हिमांशी द्वितीय व सपना तृतीय रही। टेबल टेनिस में छात्रों में अरिहंत कुमार प्रथम, यश द्वितीय व अंकित विश्वास तृतीय रहा। वहीं छात्राओं में संजना प्रथम, हिमांशी द्वितीय व छिन्द्र तृतीय रही। शतरंज में छात्रों में यादवेन्द्र शुकला प्रथम, अंकित पटेल द्वितीय व नितेश तृतीय रहा। वहीं छात्राओं में दिशा सैनी प्रथम, हिमांशी द्वितीय व रिंका तृतीय रही। कैरम में छात्रों में सकलेन हैदर प्रथम, हर्षित द्वितीय व नमन तृतीय रहा। वहीं छात्राओं में सानिया प्रथम, खुशी द्वितीय व सानिया रानी तृतीय रही। इसी प्रकार डिस्कस थ्रो में छात्राओं में हिमांशी, गीतिका बत्तरा व दिशा सैनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। वहीं छात्रों में शाहिद अहमद वागे प्रथम, विनय द्वितीय व मुकेश पटेल तृतीय रहा। कबड्डी में छात्रों में रवि की टीम विजेता व अंशुल की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed