फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana Sikh Gurdwara Management Committee opens sub-office for religious propagation in Sirsa

Sirsa News: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने धर्म प्रचार का सिरसा में खोला उप कार्यालय

Fri, 03 May 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 03 May 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Haryana Sikh Gurdwara Management Committee opens sub-office for religious propagation in Sirsa
सिरसा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपेंद्र सिंह असंध व धर्म प्रचार के चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल सिरसा पहुंचे। उन्होंने सूरतगढि़या बाजार स्थित गुरुद्वारा पातशाही दसवीं में मीडिया से रूबरू हुए। पत्रकारों से बातचीत से पूर्व उन्होंने धर्म प्रचार कार्यालय का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन

जत्थेदार भूपेंद्र सिंह ने कहा कि धर्म प्रचार की जिम्मेदारी हरियाणा कमेटी द्वारा जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल को सौंपी गई है। हरियाणा कमेटी के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में अमृतधारी सिखों के बच्चों की फीस माफ होगी। जबकि कॉलेज में पढ़ाई के लिए वजीफा दिया जाएगा। सिख धर्म का पूरा प्रचार होगा। उन्होंने कहा कि समय-समय पर ऐसे आयोजन किए जाते है, ताकि सिख धर्म के बारे में विस्तृत चर्चा हो। शीघ्र ही जींद व पंचकूला में भी धर्म प्रचार का कार्यालय खोला जाएगा।
विज्ञापन

धर्म प्रचार चेयरमैन जत्थेदार दादूवाल ने कहा कि सिख धर्म में बड़ी-बड़ी कुर्बानियां हुई हैं। इसके बारे में अधिक से अधिक प्रचार हो। गुरुद्वारों की देखरेख का प्रबंध पहले शिरोमणि कमेटी के पास था, अब हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पास है। इसलिए कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए अब धर्म प्रचार उप कार्यालय खोला गया है। कार्यालय का प्रमुख उद्देश्य अमृतधारी सिख बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाई देने के साथ साथ पाखंडवाद व नशे से भी दूर रहने के लिए प्रेरित किए जाएगा और गुरु ग्रंथ साहिब से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के मुख्य सचिव जसविंदर सिंह दीन्नपुर, धर्म प्रचारक सचिव सरबजीत सिंह जम्मू, उप सचिव रूपिंदर सिंह, मैनेजर राजिंदर सिंह राणा, ढाडी रणजीत सिंह मौड़ मंडी, अरविंदर सिंह सोढ़ी सरदूलगढ़, जत्थेदार संतोख सिंह अमरासर, जसपाल सिंह संतनगर, बापू महिंदर सिंह डबवाली, अध्यक्ष गुरपाल सिंह गोरा ऐलनाबाद, भगत सिंह वधवा, रसपाल सिंह भट्टी, भाई बलविंदर सिंह डबवाली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed