फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana: Selja returns to Sirsa parliamentary seat after 26 years

Haryana: 26 साल बाद फिर से सैलजा की सिरसा संसदीय सीट पर हुई वापसी, चारों प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवार घोषित

Fri, 26 Apr 2024 01:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा/फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा/फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 26 Apr 2024 01:41 AM IST
सार

कुमारी सैलजा को कांग्रेस ने सिरसा से उमीदवार  बनाया है। कुमारी सैलजा 1991 में सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुनी गई थीं। इसके बाद 1996 में भी वह दोबारा सिरसा की सांसद बनीं। इसके बाद उन्होंने अंबाला संसदीय क्षेत्र का रुख कर लिया। 

विज्ञापन
Haryana: Selja returns to Sirsa parliamentary seat after 26 years
कुमारी सैलजा। - फोटो : @Kumari_Selja

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा की 26 साल बाद सिरसा संसदीय क्षेत्र में वापसी हुई है। उन्हें कांग्रेस ने इस बार लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार घोषित कर दिया है। गुरुवार देर रात को आई कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची में पहले से लगाए जा रहे कयासों के मुताबिक सिरसा के लिए कुमारी सैलजा का नाम रहा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कुमारी सैलजा इससे पहले 2 बार सिरसा संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुकी हैं। साल 1991 में पहली बार सिरसा से चुनाव लड़कर सैलजा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। साल 1998 में हुए संसदीय चुनाव में डॉ. सुशील इंदौरा से पराजित होने के बाद सैलजा ने अंबाला का रुख कर लिया था।
विज्ञापन


पिता रह चुके 4 बार सांसद
कुमारी सैलजा के पिता चौधरी दलबीर सिंह दिग्गज राजनीतिक रहे हैं। वे चार बार सिरसा से सांसद रह चुके हैं। 1966 को हरियाणा के गठन के बाद 1967 में हुए लोकसभा चुनाव में पहली बार वह सिरसा लोकसभा से सांसद बने थे। इसके बाद 1971, 1980 और 1984 में भी सांसद बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवार हो चुके घोषित
सिरसा संसदीय क्षेत्र से अब तक चारों प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस से कुमारी सैलजा के अलावा भाजपा से डॉ.अशोक तंवर, जजपा से रमेश खटक और इनेलो से संदीप लोट उम्मीदवार के तौर पर मैदान में आ चुके हैं।


कुमारी सैजला ने किया सहृदय आभार व्यक्त
एक्स पर पोस्ट डाल कुमारी सैलजा ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुझे आगामी लोकसभा चुनाव में सिरसा से प्रत्याशी चुनने के लिए ह्रदय से आभार। सिरसा की जनता जनार्दन को मैं यकीन दिलाती हूं कि आप सभी के हक की आवाज को बुलंद रखूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed