फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana: Security of Congress candidate Gokul Setia increased

Haryana: कांग्रेस उम्मीदवार गोकुल सेतिया की सुरक्षा बढ़ाई, बंबीहा गैंग से खतरा, कोर्ट ने दिए आदेश

Tue, 24 Sep 2024 07:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 24 Sep 2024 07:40 PM IST
सार

गोकुल सेतिया को दो अतिरिक्त गनमैन मिले हैं। उन्होंने बंबीहा गैंग से जान का खतरा जताया था। उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका डाली थी। 

विज्ञापन
Haryana: Security of Congress candidate Gokul Setia increased
गोकुल सेतिया - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरसा विधानसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे गोकुल सेतिया की सुरक्षा को पुलिस ने बढ़ा दिया है। उनको दो अतिरिक्त गनमैन दिए गए हैं। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सुभाषचंद ने थाना प्रभारी को तुरंत प्रभाव से उनको गनमैन उपलब्ध करवाने के आदेश दिए हैं। ज्ञात रहे कि गोकुल सेतिया ने बंबीहा गैंग से अपनी जान को खतरा बताया था।

विज्ञापन


इसके साथ ही डीएसपी ने सेतिया निवास के आसपास नियमित पेट्रोलिंग करने की भी हिदायत दी है। पुलिस विभाग द्वारा दो अतिरिक्त गनमैन चुनावी प्रक्रिया पूरी होने तक अस्थाई तौर पर गए हैं। गोकुल सेतिया को इससे पहले 3 गनमैन मिले हुए थे और अब इनकी संख्या 5 हो गई है।
विज्ञापन


गोकुल सेतिया इन दिनों चुनाव प्रचार पर हैं। उनका सिरसा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों व एरिया में प्रचार के लिए आना-जाना होता है। उनके आसपास गहमागहमी भी रहती है। ऐसे में सिरसा पुलिस उनकी सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त संवेदनशील बनी हुई है। इससे पहले भी गोकुल सेतिया को आतंकी संगठनों की ओर से धमकी दी हुई है, इसलिए उन्हें पुलिस सुरक्षा पहले से ही प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि गोकुल सेतिया ने बंबीहा गैंग से अपने जीवन को खतरा बताते हुए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में सुरक्षा के लिए याचिका दाखिल की थी। उन्होंने बुलेट प्रूफ वाहन की मंजूरी के लिए भी आवेदन किया था। न्यायालय के आदेशों पर उनको 2 अतिरिक्त गनमैन उपलब्ध करवाए गए हैं।


पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों पर दो अतिरिक्त गनमैन उपलब्ध करवाए गए हैं। यह गनमैन अस्थाई तौर पर उनको दिए गए हैं। साथ ही उनके निवास स्थान पर भी पुलिस पेट्रोलिंग करेगी। -सुभाषचंद्र, डीएसपी मुख्यालय, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed